फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   send sms if train coach needs cleaning

एक एसएमएस पर हो जाएगी बीच रास्ते ट्रेनों की सफाई

Tue, 27 Sep 2016 04:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 04:20 AM IST
विज्ञापन
send sms if train coach needs cleaning
- फोटो : demo pic

चलती ट्रेन में अगर साफ सफाई आदि की व्यवस्था खराब है तो यात्री अब रेलवे स्टाफ से शिकायत करने की बजाय सिर्फ एसएमएस करके भी अपना काम चला सकते हैं। यात्रियों द्वारा भेजा  गया एसएमएस सीधे रेलवे के कंट्रोल रूम में आएगा। 

विज्ञापन


इसके बाद रेलवे द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ट्रेन में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। यह संभव होगा ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (ओबीएचएस) के जरिए। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में भी यह स्कीम लागू हो गई है। अभी जोन की 17 ट्रेनों में यह व्यवस्था रेलवे की ओर से की गई है। 
विज्ञापन


इसके लिए एनसीआर की ओर 58888 नंबर भी जारी किया गया है। इस नंबर पर यात्रियों को अपना पीएनआर नंबर, कोच और बर्थ नंबर भी टाइप करना होगा। 

अभी इन ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू है

send sms if train coach needs cleaning

अभी जिन ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू है उसमें इलाहाबाद-देहरादून एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट-अहमदाबाद, कानपुर-आनंदविहार, कानपुर-अमृतसर, ग्वालियर-हावड़ा, मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस, ग्वालियर-भुज, ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर, ग्वालियर-पुणे, झांसी-बांद्रा टर्मिनल, झांसी-कोलकाता, ग्वालियर-बलरामपुर, कानपुर-बांद्रा टर्मिनल और कानपुर-जम्मूतवी शामिल हैं। 

एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक शीघ्र ही इलाहाबाद-मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी और ग्वालियर-इंदौर एक्सप्रेस में भी ओबीएचएस स्कीम लागू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed