एक एसएमएस पर हो जाएगी बीच रास्ते ट्रेनों की सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन में अगर साफ सफाई आदि की व्यवस्था खराब है तो यात्री अब रेलवे स्टाफ से शिकायत करने की बजाय सिर्फ एसएमएस करके भी अपना काम चला सकते हैं। यात्रियों द्वारा भेजा गया एसएमएस सीधे रेलवे के कंट्रोल रूम में आएगा।
इसके बाद रेलवे द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ट्रेन में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। यह संभव होगा ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (ओबीएचएस) के जरिए। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में भी यह स्कीम लागू हो गई है। अभी जोन की 17 ट्रेनों में यह व्यवस्था रेलवे की ओर से की गई है।
इसके लिए एनसीआर की ओर 58888 नंबर भी जारी किया गया है। इस नंबर पर यात्रियों को अपना पीएनआर नंबर, कोच और बर्थ नंबर भी टाइप करना होगा।
अभी इन ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू है
अभी जिन ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू है उसमें इलाहाबाद-देहरादून एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट-अहमदाबाद, कानपुर-आनंदविहार, कानपुर-अमृतसर, ग्वालियर-हावड़ा, मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस, ग्वालियर-भुज, ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर, ग्वालियर-पुणे, झांसी-बांद्रा टर्मिनल, झांसी-कोलकाता, ग्वालियर-बलरामपुर, कानपुर-बांद्रा टर्मिनल और कानपुर-जम्मूतवी शामिल हैं।
एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक शीघ्र ही इलाहाबाद-मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी और ग्वालियर-इंदौर एक्सप्रेस में भी ओबीएचएस स्कीम लागू हो जाएगी।