फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   semicon india 2025 pm modi speech comment break laugh in hall

Semicon India: 'गया था इसलिए ताली बजा रहे हैं या आया हूं इसलिए...', जब पीएम मोदी की बात पर ठहाकों से गूंजा हॉल

Tue, 02 Sep 2025 11:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 02 Sep 2025 11:48 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अप्रैल-जून में भारतीय अर्थव्यवस्था ने सभी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया और 7.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि की। साथ ही उन्होंने कहा कि तेल काला सोना था, लेकिन अब सेमीकंडक्टर चिप हीरे के समान हैं। 

विज्ञापन
semicon india 2025 pm modi speech comment break laugh in hall
कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में दुनियाभर के सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम में अपने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की किस बात पर मुस्कुराए लोग
दरअसल पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि 'कल रात ही मैं जापान और चीन की यात्रा से वापस लौटा हूं।' इस पर सभागार में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि 'गया था, इसलिए तालियां बजा रहे हैं या वापस लौटा हूं इसलिए।' प्रधानमंत्री के इतना कहते ही सभागार में मौजूद सभी लोग ठहाका मारकर हंस पड़े। 
विज्ञापन

 
दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य गढ़ने के लिए तैयार
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यहां दुनिया भर के सेमीकंडक्टर विशेषज्ञ हैं, 40-50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हैं और भारत की युवा शक्ति भी यहां नजर आ रही है। ये जो संयोजन बना है, इसका संदेश है कि दुनिया भारत पर विश्वास करती है। दुनिया अब भारत के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जितनी तेजी से विकास हो रहा है, उससे हम सभी, उद्योगों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। विकास की गति यही रही तो भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है। 

ये भी पढ़ें- Semicon India: 'भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया'; सेमीकॉन इंडिया का शुभारंभ कर PM मोदी

'तेल काला सोना था, लेकिन अब सेमीकंडक्टर हीरा है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अप्रैल-जून में भारतीय अर्थव्यवस्था ने सभी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया और 7.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि की। सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तेल काला सोना था, लेकिन अब चिप्स (सेमीकंडक्टर) डिजिटल हीरे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'हमारी पिछ्ली शताब्दी को तेल ने आकार दिया। दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था। लेकिन, 21वीं शताब्दी की शक्ति छोटी से चिप में सिमट कर रह गई है। ये चिप भले ही छोटी सी है, लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को बड़ी गति देने की ताकत हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed