फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Semi Bullet train Talgo reaches rundhi in just 43 minutes

सेमीबुलेट ट्रेन टेल्गो का ट्रायल, 43 मिनट में मथुरा से रूंधी पहुंची टेल्गो

Mon, 11 Jul 2016 04:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 11 Jul 2016 04:16 AM IST
विज्ञापन
Semi Bullet train Talgo reaches rundhi in just 43 minutes
h - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा

टेल्गो के रविवार को लगातार दूसरे दिन भी दो ट्रायल हुए। दोनों ट्रायल में ट्रेन को 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया। ट्रायल मथुरा से पलवल स्टेशन की बजाय रूंधी रेलवे स्टेशन तक ही हुए। मथुरा से रूंधी रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में टेल्गो ने 43 मिनट का समय लिया। जंक्शन रेलवे स्टेशन से रूंधी स्टेशन की दूरी 74 किमी है।

विज्ञापन


जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के दिल्ली एंड के अंतिम छोर से रविवार को सुबह 10:21 बजे टेल्गो रूंधी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। 11:04 बजे टेल्गो रूंधी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहां से वापस आते समय ट्रेन नॉन ट्रायल में रही। रूंधी से यह ट्रेन 11.33 बजे चलकर मथुरा 12.34 बजे आई। 
विज्ञापन


दोपहर 1:09 बजे जंक्शन से रूंधी रेलवे स्टेशन तक के लिए फिर ट्रायल हुआ। इस बार 1:53 बजे ट्रेन रूंधी पहुंची। वहां से 2:55 बजे चलकर ट्रेन 4:10 बजे मथुरा रेलवे स्टेशन तक आई। रविवार को भी इस ट्रेन को लोको पायलट सुजीत पाठक और विवेक शर्मा ने ही ड्राइव किया। गार्ड के रूप में एसके मिश्रा ही तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed