फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Selfie with cobra costs Vadodara man Rs 25,000

कोबरा के साथ सेल्फी पड़ी महंगी, लगा 25 हजार का जुर्माना

Thu, 11 Aug 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
Selfie with cobra costs Vadodara man Rs 25,000
- फोटो : getty

गुजरात के अहमदाबाद में एक शख्स को न जाने क्या सूझी, उसने कोबरा के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक पर पोस्ट कर दी। सेल्फी के कैप्शन में उसने कोबरा को बेचने की कीमत भी लगाई। शख्स ने एक हजार रुपए में कोबरा को बेचने की बात लिखी। कोबरा वाली सेल्फी इतनी वायरल हुई कि देखते ही देखते एक लाख 'लाइक्स'

विज्ञापन

 मिल गए। बाद में सेल्फी व्हाट्सऐप पर भी खूब वायरल हुई। आखिर सेल्फी वाली करतूत उस शख्स पर भारी पड़ गई और उसे 25 हजार रुपए बतौर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आरोपी का नाम यशेष बरोत है। बरोत वड़ोदरा में बिल्डर का काम करते हैं। बरोत की कोबरा के साथ सेल्फी वायरल होने पर वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट की नजर उस पर गई तो उन्हें लेने के देने पड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों के लिए काम करने वाली समाजसेवी नेहा पटेल ने बताया कि उनके मित्र जीतू चांदवानी ने उनके व्हॉट्सऐप नंबर पर कोबरा वाली सेल्फी भेजी थी। जिसके बाद उन्होंने वाइल्ड लाइफ ग्रुप में सेल्फी शेयर की। इसके बाद जिला वन अधिकारी से शिकायत की गई। वन अधिकारी के आदेश पर असल आरोपी को खोज निकाला गया।


वरोड़दरा रेंज के वन अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आरोपी को फोन किया था, बातचीत में आरोपी ने सेल्फी लेने की बात को स्वीकारा, जिसके बाद उस पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। कोबरा को किसी और ने बचाया था। उन्होंने बताया कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत कोबरा एक संरक्षित प्रजाति है, इसलिए उसकी बिक्री प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed