{"_id":"62e2779cd72a7046356a2f8b","slug":"self-sufficiency-in-critical-defence-requirements-is-a-strategic-imperative-army-chief-general-manoj-pande","type":"story","status":"publish","title_hn":"Army Chief: सेना प्रमुख बोले, अहम रक्षा आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भरता एक रणनीतिक जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Army Chief: सेना प्रमुख बोले, अहम रक्षा आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भरता एक रणनीतिक जरूरत
Thu, 28 Jul 2022 05:18 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 28 Jul 2022 05:18 PM IST
सार
जनरल पांडे ने कहा कि कोविड-19 और सीमा पर दोतरफा गतिरोध ने इस तथ्य को पुष्ट किया कि महत्वपूर्ण रक्षा आवश्यकताओं में आत्मनिर्भरता एक रणनीतिक जरूरत है।
विज्ञापन
Army Chief Gen Manoj Pande
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सेना के आत्मनिर्भर बनने को अहम जरूरत बताया है। जनरल पांडे ने कहा कि महामारी एक वाटरशेड घटना थी। इस दौरान वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई। हमने अपनी उत्तरी सीमाओं पर गतिरोध भी देखा। इन दो स्थितियों ने इस तथ्य को पुष्ट किया कि महत्वपूर्ण रक्षा आवश्यकताओं में आत्मनिर्भरता एक रणनीतिक जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे विदेशी भागीदारों के लिए नए अवसर हैं। आत्मनिर्भता केवल खुद को दुनिया से अलग करने के बारे में नहीं है, यह आत्मनिर्भर होने के बारे में भी है। दक्षता, गुणवत्ता और लचीलेपन को बढ़ावा देने वाली नीतियों का पालन करने के बारे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि विदेशी ओईएम के साथ सहयोग आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वभाविक है। रक्षा क्षेत्र में चल रहे सुधार विदेशी ओईएम को भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी करने के अवसर प्रदान करते हैं।
वहीं, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने गुरुवार को भारतीय नौसेना को पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत (IAC-1) सौंपा।