फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   selection of MS Prasad as chief selector is wrong decision

अमर उजाला पोल: सिर्फ 6 टेस्ट खेल चुके प्रसाद को मुख्य चयनकर्ता बनाना गलत

Thu, 22 Sep 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
selection of MS Prasad as chief selector is wrong decision
BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन के लिए गठित नई टीम का ऐलान किया है। यह फैसला ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच से एक दिन पहले लिया गया। इस चयनकर्ता समिति का चीफ पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएसके प्रसाद को बनाया गया। बीसीसीआई की 87वीं सलाना आम बैठक में नई चयनकर्ता समिति का ऐलान किया गया।

विज्ञापन


एमएसके प्रसाद वर्तमान मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल की जगह लेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार जोन के आधार पर चयनकर्ताओं के चयन के बजाए इस पद के लिए इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांगे थे। एमएसके प्रसाद की 5 सदस्यीय नई टीम में पूर्व क्रिकेटरों देबांग गांधी, सरनदीप सिंह, जतिन परांजपे और गगन खोड़ा को रखा गया है।
विज्ञापन


सभी चयनकर्ताओं के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव की बात करें तो कुल मिलाकर 13 टेस्ट और 31 वनडे में खेलने का अनुभव है। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पाठकों से सवाल किया कि 6 टेस्ट खेलने वाले एमएसके प्रसाद को मुख्य चयनकर्ता बनाने का BCCI का फैसला सही है? पाठकों को तीन विकल्प दिए गए, जिसमें पहला हां ये फैसला सही है। दूसरा विकल्प दिया गया नहीं और तीसरा है कुछ कह नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल में कुल 3,308 पाठकों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिक्रिया दी। इस पोल में सबसे अधिक 72.52 फीसद यानी 2,399 पाठकों ने दूसरे विकल्प को चुना जिनका मुताबिक एमएसके प्रसाद को चुना जाना गलत है। उनका मानना है कि यह कैसे संभव है कि सिर्फ 6 टैस्ट खेलने वाला खिलाड़ी टीम में योग्य खिलाड़ियों को चुन सकता है। लेकिन, फैसला लेने से पहले बीसीसीआई ने इस पर विचार नहीं किया। 


इस बीच पोल में कुछ पाठक ऐसे भी शामिल हुए जिन्होंने पहले विकल्प यानी हां को चुना इसमें उनकी संख्या रही 22.13 फीसद यानी 732 जिनका मानना है कि बीसीसीआई ने प्रसाद का चुनाव सही कियाहै, वही 5.35 फीसद यानी 177 ने कुछ कह नहीं सकते को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed