फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   selection of ministers shows Modi wants to neutralise leadership in ruling states

बीजेपी शासित राज्यों में नया नेतृत्व उभारने की दिखी कवायद 

Wed, 06 Jul 2016 03:43 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 03:43 AM IST
विज्ञापन
selection of ministers shows Modi wants to neutralise leadership in ruling states
मोदी - फोटो : PTI

मंगलवार को मोदी मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल और विस्तार में भाजपाशासित राज्यों में सत्ता संतुलन साधने की कवायद भी साफ नजर आई। राजस्थान से जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विरोधी खेमे के तीन सांसदों को जगह दी गई, वहीं मध्यप्रदेश से सीएम शिवराज सिंह चौहान के विरोधी खेमे के अनिल माधव दवे को विस्तार में जगह दी गई है।

विज्ञापन


चुनावी राज्य गुजरात से दो मंत्रियों की छुट्टी और पटेल बिरादरी सहित तीन सांसदों को मंत्रिमंडल मे दिए गए प्रवेश को भी राज्य में नया समीकरण उभारने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि चुनावी तैयारियों के मद्देनजर पीएम मोदी पटेल बिरादरी के पुरुषोत्तम रुपाला का सियासी कद मजबूत बनाने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि नवंबर में 75 साल की हो रही मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल खुद ही पद से हटने की घोषणा कर सकती हैं।
विज्ञापन


मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टीशासित राज्यों में भविष्य के लिए नया नेतृत्व तैयार करने रणनीति भी साफ दिख रही है। खासतौर से मूलरूप से राजस्थान के जिन तीन सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है उनमें सभी वसुंधरा विरोधी खेमे के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य की सभी सीटों पर काबिज भाजपा के ज्यादातर सांसद वसुंधरा के करीबी हैं। मगर इस विस्तार में उन चेहरों को जगह दी गई है जो वसुंधरा खेमे के नहीं है। इससे साफ संदेश गया है कि पीएम मोदी ने विस्तार के जरिए राज्य में सत्ता संतुलन साधने के साथ ही नया नेतृत्व तैयार करने पर भी जोर दिया है। खासतौर से चुनावी राज्य गुजरात के लिए भी इस विस्तार के कई संकेत हैं। इस विस्तार में पटेल बिरादरी के दो और अनुसूचित जनजाति के एक सांसद को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।


जाहिर है कि राज्य में चल रहे पटेल आरक्षण आंदोलन के कारण संभावित नुकसान को साधने के लिए ही पीएम मोदी ने राज्य में बेहद लोकप्रिय इसी बिरादरी के रुपाला का सियासी कद और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। चूंकि गुजरात में अनुसूचित जनजाति वर्ग की आबादी भी प्रभावी है। इसलिए इस बिरादरी के भी एक राज्यसभा सांसद को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। चूंकि राज्य में इसी साल नेतृत्व परिवर्तन की पूरी संभावना है। ऐसे में विस्तार के जरिए राज्य की भावी राजनीति का भी इसमें संदेश छिपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed