फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seized: Drug factory busted in Hyderabad Mephedrone worth Rs 50 crore seized Big success of CISF in Mumbai

Seized: हैदराबाद में मादक दवा कारखाने का भंडाफोड़, 50 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त; मुंबई में CISF की बड़ी कामयाबी

Mon, 26 Dec 2022 11:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 Dec 2022 11:00 PM IST
सार

डीआरआई ने बीते 21 दिसंबर को दो गुप्त प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ किया था। मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीआरआई अधिकारियों ने दवा के निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री, बिक्री से मिले 18.90 लाख रुपये, कच्चा माल, मशीनरी और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहन भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Seized: Drug factory busted in Hyderabad Mephedrone worth Rs 50 crore seized Big success of CISF in Mumbai
हैदराबाद में दवा फैक्टरी का भंडाफोड़ और मुंबई से जब्त हुआ सोना। - फोटो : ANI

विस्तार

डीआरआई अधिकारियों ने हैदराबाद में दो गुप्त प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ कर 25 किलोग्राम मादक दवा मेफेड्रोन जब्त की है। इसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। यहां पर बड़े पैमाने पर मादक दवा का निर्माण किया जा रहा था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीआरआई ने बीते 21 दिसंबर को दो गुप्त प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ किया था। मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीआरआई अधिकारियों ने दवा के निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री, बिक्री से मिले 18.90 लाख रुपये, कच्चा माल, मशीनरी और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहन भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन


मुंबई में तीन करोड़ का सोना जब्त
CISF ने साहुल हमीद नाम के एक भारतीय यात्री को पीली धातु (पेस्ट के रूप में) के साथ पकड़ा। यात्री के पास से लगभग 6.4 किलोग्राम वजनी पीली धातु जब्त की गई। इसकी कीमत CSMI हवाई अड्डे, मुंबई में लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई। पूछताछ के दौरान उसने पाउच में पेस्ट के रूप में सोना होने की बात स्वीकार की। आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंपा गया है। सीआईएसएफ पीआरओ ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालघर में 6 करोड़ रुपये का लाल चंदन जब्त
महाराष्ट्र के पालघर में न्हावा शेवा बंदरगाह से तस्करी कर लाई गई छह करोड़ रुपये की लाल चंदन की लकड़ी पुलिस ने जब्त की है। जोनल डीसीपी सुहास बावचे ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार की तड़के कामन चेकपोस्ट के पास एक कंटेनर ट्रक को रोका और लाल चंदन की लकड़ी प्याज की बोरियों के पीछे छिपाई हुई मिली। उन्होंने कहा कि जब्ती में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की कीमत छह करोड़ रुपये है और इसके स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।


झारखंड के हजारीबाग में 60 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त
झारखंड के हजारीबाग जिले में दो अलग-अलग छापों में करीब दो किलोग्राम अफीम और 650 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थ की कीमत 60 लाख रुपये है और आठ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज रतन ने कहा कि पुलिस ने रविवार को अफीम जब्त की, जबकि राजधानी रांची से करीब 100 किलोमीटर दूर जिले के पेलावल थाना क्षेत्र में सोमवार को ब्राउन शुगर बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed