फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security increased in state in view of the 12 hour bandh called by bjp in west Bengal today

बंगाल में भाजपा का बंद: प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों में की तोड़फोड़, ट्रेनें रोकीं

Wed, 26 Sep 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Wed, 26 Sep 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Security increased in state in view of the 12 hour bandh called by bjp in west Bengal today
West Bengal BJP Bandh

पश्चिम बंगाल में बुधवार को भाजपा के 12 घंटे के बंद के दौरान कुछ जिलों में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के साथ छिटपुट झड़पों की रिपोर्ट है। उत्तर दिनाजपुर जिले में दो छात्रों की मौत के विरोध में भाजपा ने इस बंद का आह्वान किया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने बताया कि स्थिति “पूरी तरह नियंत्रण में है” और जनजीवन “थोड़ा भी प्रभावित नहीं हुआ है।’’ पुलिस ने बताया कि भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच पश्चिमी मिदनापुर, पश्चिम बर्धमान, दक्षिणी दिनाजपुर और उत्तरी दिनाजपुर में झड़पें हुई। इन स्थानों पर बंद के समर्थन में भाजपा की रैलियां और बंद के विरोध में निकाली गयी तृणमूल कांग्रेस की रैलियां आमने-सामने आ गईं थी। 
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भीड़ को बाद में हटाया गया और स्थिति को काबू में लाया गया। जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिदनापुर जिले में यातायात बाधित करने के लिए बसों पर पथराव किया गया और टायरों में आग लगायी गयी।  अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस के एक बड़े दल को मौके पर भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

श्यामबाजार और सियालदाह इलाकों में पत्थरबाजी की घटना की खबरें मिली। पार्थ चटर्जी ने कहा, “भाजपा कुछ इलाकों में शांति भंग करने की कोशिश कर रही थी और लोगों में डर का माहौल पैदा करना चाह रही थी। लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जनजीवन किसी भी तरह प्रभावित नहीं हुआ। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।” 

भाजपा नेता एवं सांसद रूपा गांगुली ने गरियाहाट इलाके में बंद के समर्थन में रैली निकाली और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य में “असंतोष को दबाने की कोशिश” करने का आरोप लगाया। पूर्वी रेलवे एंव दक्षिण पूर्वी रेलवे के तहत आने वाले कुछ स्टेशनों पर रेल सेवा कुछ समय के लिए बाधित रही। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बंद का समर्थन कर रहे लोगों द्वारा स्टेशनों पर लगाए गए अवरोधकों के बावजूद कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
शहर में सड़क परिवहन सेवा सामान्य रही। बस ड्राइवर सुरक्षा के लिए हेलमेट पहने थे।

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि बंद समर्थक बारासात, कृष्णनगर और सियालदह संभाग के कुछ स्टेशनों पर पटरियों पर बैठ गये थे। इस कारण सुबह पांच-दस मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा।उन्होंने कहा, लोकल ट्रेनों सहित पूर्वी रेलवे की ट्रेन सेवा फिलहाल सामान्य रूप से चल रही है।

दक्षिण-पूर्वी रेलवे के जन संपर्क अधिकारी संजय घोष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हावड़ा-खड़गपुर संभाग के चेंगैल, अंदुल और रामराजतल्ला स्टेशनों पर यातायात अवरूद्ध किया।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना के बचने के लिए शहर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुबह छह बजे से अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।


उन्होंने बताया कि भाजपा ने इस्लामपुर के दरीभिता हाई स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 20 अक्तूबर को पुलिस के साथ झड़प में हुई दो छात्रों की मौत के विरोध में बंद बुलाया है।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा था कि उन्हें उर्दू और संस्कृत के शिक्षकों की जरूरत नहीं है और विज्ञान तथा अन्य विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की जानी चाहिए।

इस्लामपुर इलाके में भाजपा समर्थक सड़कों पर बैठ गये और यातायात बाधित किया। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए अधिसूचना जारी कर बंद वाले दिन उनसे कार्यालय आने को कहा था। अधिसूचना में कहा गया था कि बंगाल बंद के दिन, उससे पहले या बाद में कोई अवकाश नहीं होगा। उस दिन आधे दिन का अवकाश भी स्वीकृत नहीं किया जाएगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, निजी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों से भी बुधवार को सामान्य रूप से कामकाज करने को कहा गया था।

(इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed