{"_id":"56fb06c54f1c1b8e1af0113c","slug":"security-forces-traces-use-of-satellite-phone-near-kutch","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा पर प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन से हुई बातचीत, मचा हड़कंप ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत-पाक सीमा पर प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन से हुई बातचीत, मचा हड़कंप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Mar 2016 04:20 AM IST
सार
- गुजरात के कच्छ जिले से पाक में थुरया सैटेलाइट फोन से की गई है बातचीत
- घटना सामने आने के बाद गृह मंत्रालय हुआ सतर्क, सुरक्षा एजेंसी जांच में जुटी
विज्ञापन
सैटेलाइट फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षा एजेंसियों ने गुजरात के कच्छ जिले से पाकिस्तान में प्रतिबंधित थुरया सैटेलाइट फोन के जरिये बात किए जाने का पता लगाया है। मामला सामने आने के बाद गृह मंत्रालय भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
एजेंसियों ने आशंका जताई है कि सैटेलाइट फोन के जरिये हुई यह बातचीत गुजरात के कच्छ जिले और पाकिस्तान के किसी क्षेत्र से हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत-पाक सीमा से लगते कच्छ जिले के क्षेत्र से पाकिस्तान में थुरया सैटेलाइट फोन से बातचीत की एक पूरी श्रृंखला को ट्रेस किया गया है। सूत्रों ने बताया कि थुरया सैटेलाइट फोन भारत में प्रतिबंधित है और ऐसे में इस बातचीत का पाकिस्तान स्थित आतंकियों से कोई कनेक्शन हो सकता है।
विज्ञापन
थुरया सऊदी अरब की कंपनी है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि सैटेलाइट फोन के सिग्नल कच्छ जिले की लखपत तालुका के सियोत गांव में ट्रेस किए गए थे। यह क्षेत्र भारत-पाक सीमा के करीब आता है और यहां बाहरी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। सुरक्षा एजेंसियों ने सिग्नल ट्रेस करने के बाद गांव में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्हें राज्य खुफिया अधिकारियों से पाकिस्तान से सटे गांव में सैटेलाइट फोन के सिग्नल ट्रेस किए जाने की सूचना मिली, जिसके बाद वहां कच्छ पुलिस के विशेष जांच दल (एसओजी) को भेजा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में सैटेलाइट फोन का सिग्नल मिलना आम बात है, क्योंकि कई बार ये सिग्नल विमानों द्वारा भी भेजे जाते हैं, लेकिन इस बार ये मामला कुछ गंभीर लग रहा है।