{"_id":"6a4a5b6bee88cb1cb40a1e81","slug":"security-forces-operation-in-manipur-four-insurgents-arrested-large-quantity-of-arms-ammunition-recovered-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, चार उग्रवादी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, चार उग्रवादी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद
Sun, 05 Jul 2026 06:56 PM IST
Pavan
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: Pavan
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:56 PM IST
सार
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई करते हुए चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित यूएनएलएफ (पी) और केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के सक्रिय सदस्यों पर शिकंजा भी कसा गया है।
विज्ञापन
मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद और जबरन वसूली के खिलाफ अभियान तेज करते हुए चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रतिबंधित संगठन यूएनएलएफ (पी) का एक सक्रिय सदस्य भी शामिल है। इसके अलावा चंदेल और थौबल जिलों में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें- Air India Express: विदेश घूमने का सपना अब सस्ता! यह एयरलाइन कंपनी दे रही 15% तक की छूट, जानें पूरी डिटेल
प्रतिबंधित संगठनों के सदस्यों पर शिकंजा
पुलिस के अनुसार, तीन जुलाई को इंफाल पूर्व जिले के मणिपुखरी क्षेत्र से प्रतिबंधित यूएनएलएफ (पी) के सक्रिय सदस्य चंदम गीतचंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। उस पर जबरन वसूली में शामिल होने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि वह पाओना बाजार क्षेत्र में एक इमारत में ठहरा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पिस्तौल और बंदूकें, मोर्टार और ग्रेनेड बरामद
इसी तरहह से चंदेल जिले के मोलचाम थाना क्षेत्र के मोम्बी गांव और थौबल जिले के हीरोक थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 13 पिस्तौल और बंदूकें, दो अस्थायी मोर्टार, 13 ग्रेनेड, विभिन्न हथियारों की कई मैगजीन तथा 1,300 से अधिक कारतूस बरामद किए गए।
जबरन वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार
इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के तीन सक्रिय सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों पर जबरन वसूली में शामिल होने का आरोप है। इस कार्रवाई के दौरान एक स्कूटर और अन्य सामान भी जब्त किया गया।
यह भी पढ़ें- मौत के छह साल बाद सच आएगा सामने? SNDP नेता के मौत की नए सिरे से जांच चाहती है पत्नी, मंत्री से न्याय की गुहार
मामले में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और बरामद हथियारों के नेटवर्क तथा उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।