{"_id":"6527eab063df0e4df90202ba","slug":"security-forces-conducted-joint-combing-operation-in-churachandpur-manipur-huge-quantity-of-weapons-recovered-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर के चुराचांदपुर में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त कंबिंग ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर के चुराचांदपुर में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त कंबिंग ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Thu, 12 Oct 2023 06:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:16 PM IST
सार
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लोगों से पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लूटे गए हथियार लौटाने की अपील की थी। उन्होंने 15 दिन का समय भी दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार को चुराचांदपुर जिले के कांगवाई उपमंडल के गोथोल गांव में कंबिंग ऑपरेशन चलाया। इसमें असम राइफल्स, बीएसएफ और मणिपुर पुलिस के जवान शामिल थे। इसमें भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों से जानकारी के मुताबिक, यह संयुक्त ऑपरेशन गुरुवाल सुबह करीब 3.30 बजे शुरू हुआ और दोपहर करीब 12.30 बजे तक चली। जानकारी के मुताबिक 9 असम राइफल्स के मेजर अनुराग बेनीवाल के नेतृत्व में बीएसएफ, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले के कांगवई उप-मंडल के गोथोल गांव के सामान्य क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन में हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान एक मैगजीन के साथ एमपी-5 राइफल, एक मैगजीन के साथ 9एमएम सीएमजी, 38.8 आंसू गैस का एक गन, रबर बुलेट एमएनएस एएफके पुणे-02 के साथ 38 मिमी दंगा रोधी कार्ट्रिज, तीन दंगा रोधी (सीएस) आंसू गैस के ग्रेनेड, दो (50 मीटर) आंसू गैस शैल एसओपीटी नॉक, एक देसी मोटार्र, एक देसी इम्प्रोवाइज्ड बम, एक ड्रेस कॉम्बैट और एक पाउच मिला है। सूत्रों के मुताबिक, इस संयुक्त टीम का नेतत्व 9 असम राइफल्स के मेजर अनुराग बेनीवाल ने किया। इसमें बीएसएफ, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के करीब सौ से अधिकारी और जवान शामिल थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लोगों से पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लूटे गए हथियार लौटाने की अपील की थी। उन्होंने 15 दिन का समय भी दिया था। उन्होंने कहा था, अगर इस दौरान हथियार नहीं लौटाए गए तो हथियारों की बरामदगी के लिए सुरक्षाबल संयुक्ति अभियान चलाएंगे। मंगलवार को राज्य के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने प्रदेश में कंबिंग ऑपरेशन शुरू करने की जानकारी दी थी।