{"_id":"5959c1a94f1c1b9d118b463e","slug":"security-forces-begins-cordon-and-search-operation-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, दो को घेरा, मुठभेड़ जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, दो को घेरा, मुठभेड़ जारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा में सेना का सर्च ऑपरेशन
- फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर के पुलवामा के बामनू में सेना का कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना के इस ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी की पहचान हो गई है। उसका नाम किफायत बताया जा रहा है। वहीं ऑपरेशन में दो अन्य आतंकियों को घेर लिया गया है। सेना का ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
#UPDATE Encounter in Pulwama's Bamnoo: Slain terrorist identified as Kifayat. Two other terrorists are trapped
— ANI (@ANI_news) July 3, 2017विज्ञापन
गौरतलब है कि सेना ने कश्मीर में हालात पर काबू पाने के लिए आतंकियों को ढूंढ कर खत्म करना शुरू कर दिया है। इस रणनीति के तहत सेना ने इलाके के जंगलो में छुपे आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि सेना ने हाल में ही 12 आतंकियों की लिस्ट जारी की। जिसके बाद लिस्ट में शामिल बशीर लश्करी तथा जुनैद अहमद मट्टू को सेना बलों ने मार गिराया था।#UPDATE J&K: One terrorist has been gunned down by security forces in Pulwama's Bamnoo. Operation continues pic.twitter.com/CwkcfW4L3l
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) July 3, 2017
वहीं सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लिस्ट में शामिल अन्य आतंकियों को भी जल्द ही मार गिराया जाएगा। सेना की ओर से जारी ऑपरेशन में एक महीने के भीतर लश्कर के टॉप कमांडर जुनैद मट्टू और बशीर लश्करी सहित 27 आतंकियों को मार गिराया गया है।