{"_id":"595936944f1c1b810a8b45b1","slug":"more-than-46-thousand-took-blessings-at-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: 46 हजार से ज्यादा शिवभक्तों ने अब तक किए बाबा बर्फानी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: 46 हजार से ज्यादा शिवभक्तों ने अब तक किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा में सोमवार को पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की आंकड़ा पचास हजार से पार हो जाएगा। रविवार तक 46795 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए है। वहीं यात्रा को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
17613 यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों से पवित्र गुफा की तरफ रवाना किया गया। वहीं जम्मू स्थित यात्री निवास से रविवार सुबह 2799 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। शिव की भक्ति में श्रद्धालु डूबे रहे और हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन
हालांकि कश्मीर के गांदरबल जिले के बारसू इलाके में श्री अमरनाथ यात्रियों के वाहन के टिप्पर से टकरा जाने से छह यात्री घायल हो गए हैं। घायल हुए सभी यात्रियों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल गांदरबल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन