फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security agencies submit detailed report on Chinese buildup in Ladakh to govt

लद्दाख: चीन कैसे ले आया सैकड़ों सैनिक, सुरक्षा एजेंसियों ने सौंपी रिपोर्ट

Thu, 04 Jun 2020 03:42 PM IST
अनवर अंसारी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 04 Jun 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Security agencies submit detailed report on Chinese buildup in Ladakh to govt
भारत-चीन के बीच वार्ता - फोटो : ANI

चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वी लद्दाख में चीनी सैन्य निर्माण पर एक विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे चीन इस क्षेत्र में सैकड़ों सैनिकों को लाने में सक्षम हुआ। सूत्रों ने एएनआई को इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में दौलत बेग ओल्डी सेक्टर और पैंगोंग त्सो सेक्टर सहित सबसे ऊपरी क्षेत्र से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में चीनी निर्माण के बारे में सभी विवरण हैं। सूत्रों ने कहा कि सरकार को एजेंसियों द्वारा इस बात से भी अवगत कराया गया है कि कैसे चीन इन क्षेत्रों में तेजी से निर्माण कर पाया और इतनी बड़ी तादाद में सैनिकों को लाने का प्रबंध कर सका। 
विज्ञापन


मई के पहले सप्ताह से चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में 5,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया। शुरुआत में चीन ने बड़ी सैन्य टुकड़ी द्वारा भारतीय पक्ष को आश्चर्यचकित किया, लेकिन फिर भारत ने भी हालात को देखते हुए ऊंचाई वाले युद्ध में प्रशिक्षित अपने रिजर्व डिवीजन से सैनिकों को यहां तैनात करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मई के पहले सप्ताह से एलएसी पर कुछ स्थानों पर भारतीय क्षेत्र के अंदर बैठे चीनी सैनिकों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस कारण दोनों पक्षों कै सैनिकों के बीच कई बार झड़प की खबरें सामने आईं।

आकलन के अनुसार, चीनी सैनिक भारतीय इलाके में और गहरी घुसपैठ करना चाहते थे, लेकिन भारतीय बलों द्वारा सैनिकों की समय पर तैनाती ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। वहीं, भारत और चीन इस शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता में रिश्तों को लेकर कुछ प्रगति करने की उम्मीद कर रहे हैं।


भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत की सीमाओं की सुरक्षा बनाए रखने के संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा है कि भारत शांति में विश्वास करता है और अपने क्षेत्र की रक्षा करना उसका दृढ़ संकल्प है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed