फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security agencies seize Karachi-bound consignment from China of banned chemicals at Tamilnadu port

Tamilnadu : बंदरगाह पर पकड़ी प्रतिबंधित रसायन की खेप, चीन से कराची ले जाई जा रही थी

Thu, 11 Jul 2024 05:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 11 Jul 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
Security agencies seize Karachi-bound consignment from China of banned chemicals at Tamilnadu port
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

सुरक्षा एजेंसियों ने तमिलनाडु बंदरगाह पर प्रतिबंधित रसायन की खेप पकड़ी है। इसे चीन से कराची ले जाया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि रसायन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित है। इसका इस्तेमाल आंसू गैस और दंगा नियंत्रण के लिए किया जाता है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान लगातार चीन की मदद से प्रतिबंधित रसायन और जैविक युद्ध कार्यक्रम पर काम कर रहा है। 18 अप्रैल 2024 को चीन के शंघाई बंदरगाह से चाइनीज कंपनी चेंगदु शिचेन ट्रेडिंग कंपनी ने रावलपिंडी की रक्षा उपकरण आपूर्तिकर्ता कंपनी रोहेल इंटरप्राइजेज के लिए ऑर्थो-क्लोरो बेंज़िलिडीन मैलोनोनिट्राइल रसायन की खेप हुंडई शंघाई जहाज से भेजी थी।
विज्ञापन


अफसरों ने कहा कि जहाज में साइप्रस झंडे के नीचे कुल 2560 किलोग्राम रसायन  25-25 किलोग्राम के 103 ड्रमों में  भरकर रखा गया था। कराची जा रहा यह जहाज आठ मई 2024 को तमिलनाडु के कट्टुपल्ली बंदरगाह पर पहुंचा। यहां कस्टम अधिकारियों ने रसायन को जांच के लिए रोक लिया। इस पर भारत की निर्यात सूची शामिल स्कोमेट रसायन का नाम लिखा था। इसके बाद विशेषज्ञों के सहयोग से रसायन की जांच की गई। इसमें प्रतिबंधित रसायन ऑर्थो-क्लोरो बेंज़िलिडीन मैलोनोनिट्राइल पाया गया। यह रसायन वासेनर व्यवस्था के तहत प्रतिबंधित है। इसके बाद रसायन की खेप को कस्टम एक्ट और सामूहिक विनाश और हथियार प्रणाली एक्ट के तहत सीज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में भी पकड़ी गई थी खेप
सुरक्षा एजेंसियों ने मार्च में भी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह से चीन से कराची जा रहे एक जहाज से रसायन की खेप जब्त की थी। यह खेप पाकिस्तान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed