मुंबई पुलिस कमीश्नर को प्लेन हाइजैक की मेल भेजने के आरोप में एक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस कमीश्नर को हाइजैक की मेल भेजने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद फोर्स ने इस शख्स को गिरफ्तार किया है। बता दें कि रविवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी का कॉल आया।
Hyderabad Police Task force arrested one person who sent a hoax mail regarding a plane hijack to Mumbai Police Commissioner.
— ANI (@ANI_news) April 20, 2017
सुरक्षा एजेंसियों ने चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद एयरपोर्ट की सिक्योरिटी बढ़ाते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया। एएनआई के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी जांच शुरू कर दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 23 लोगों की टीम ने हाईजैक का प्लान बनाया था।
Security tightened at Chennai airport following a hijack threat call, police investigation underway.
— ANI (@ANI_news) April 16, 2017
Security tightened at Mumbai airport following hijack threat. (Inside visuals) pic.twitter.com/NzHWy3PWgJ
— ANI (@ANI_news) April 16, 2017
इससे पहले एयरपोर्ट सिक्योरिटी कमिटी ने शनिवार को सुरक्षा को लेकर मीटिंग की थी। सूत्रों की माने तो एक महिला की ओर से मेल आया जिसके मुताबिक 6 लड़के मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद एयरपोर्ट को हाईजैक करने का प्लान बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 23 लोगों की टीम शामिल है, जिन्होंने रविवार को तीन हाईजैक करने का प्लान बनाया था।
सीआईएसएफ के डायरेक्टर-जनरल ओ पी सिंह ने कहा कि हाईजैक का कॉल आने के बाद एयरपोर्ट को हाई अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट्स पर फोर्स की संख्या भी बढ़ा दी गई है। साथ ही सिक्योरिटी एजेंसियां शहर की पुलिस से भी तालमेल बिठा रही है।