एयर इंडिया की क्रू ने सुनाई आपबीतीः लगा था जैसे प्लेन हाइजैक हो रहा है
गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट में जो हुआ उसे क्रू की सीनियर मेंबर प्रतिभा धर भूल नहीं पा रही हैं। उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा है कि वो पल प्लेन हाईजैक जैसा था। इंडियन एक्सप्रेस को प्रतिभा धर ने कहा कि वे उस दिन के बाद सो नहीं पा रही हैं। वो पल इतना भयावह है कि उसे भूल पाना बेहद मुश्किल है।
दरअसल, शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड ने गुरुवार को प्रतिभा के साथी आर सुकुमार को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। वजह सिर्फ ये थी कि वो गायकवाड को प्लेन से उतरने की कह रहे थे। बस इसी बात पर कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि हालात हाथापाई पर आ गए।
अपनी आपबीती में प्रतिभा ने बताया कि जब आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले गायकवाड चीखते हुए दिखे। उनकी नाराजगी थी कि मुझे बिजनेस क्लास में क्यों नहीं बैठने दिया गया, जबकि उन्होंने बिजनेस क्लास की टिकट ली थी। वे अपनी पहचान बताए बिना एवीएशन मिनीस्टर मिलना चाहते थे। लेकिन उनपर गुस्सा ऐसा सवार था कि वे कुछ सुनना ही नहीं चाहते थे। उन्होंने एक क्रू मेंबर को प्लेन से नीचे तक धक्का मार दिया।
'गायकवाड बोले, प्लेन का आग लगा दूंगा'
प्रतिभा के मुताबिक गायकवाड ने उन्हें हाईजैक के हालात तब ज्यादा महसूस होने लगे जब गायकवाड ने प्लेन को आग लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपने 11 साल के करियर में मैंने पहली बार ऐसे डरावने हालात देखे हैं। स्टाफ की ओर से बयान आया था कि ये फ्लाइट इक्नोमी क्लास की थी और गायकवाड बिजनेस सीट के लिए अड़े हुए थे, जो कि फ्लाइट में थी ही नहीं।
स्टाफ को खबर मिली की एक यात्री प्लेन से उतरने को राजी नहीं है, लेकिन जब सीनियर मैनेजमेंट वहां पहुंचा गायकवाड सुकुमार को पीट चुके थे। वे गुस्से में दिख रहे थे। बता दें कि गायकवाड की इस हरकत के बाद उनपर ऐसा बैन लगाया गया है कि वे हवा में सफर नहीं कर पाएंगे। वे अब मुंबई ट्रेन से पहुंचे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।