{"_id":"647b8a184ef7cde043066c63","slug":"security-adviser-to-state-government-said-no-incident-of-violence-in-last-24-hours-in-manipur-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Violence: पिछले 24 घंटों से मणिपुर में शांति, लूटे गए हथियारों और गोला-बारूद को वापस कर रहे लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Violence: पिछले 24 घंटों से मणिपुर में शांति, लूटे गए हथियारों और गोला-बारूद को वापस कर रहे लोग
Sun, 04 Jun 2023 12:14 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:14 AM IST
सार
राज्य सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद शुक्रवार को 140 से अधिक हथियारों और गोला-बारूद के अलावा 35 और हथियार और गोला-बारूद सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में लगातार हो जातीय हिंसा के बीच एक राहतभरी खबर आई है। राज्य सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि मणिपुर में पिछले 24 घंटे में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई साथ ही बताया कि राज्य में शनिवार को पूरी तरह से शांति रही।
विज्ञापन
राज्य सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद शुक्रवार को 140 से अधिक हथियारों और गोला-बारूद के अलावा 35 और हथियार और गोला-बारूद सौंपे गए हैं। मणिपुर में कुल 88 बम भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक सिंह ने कहा कि मणिपुर में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। शुक्रवार शाम से हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना मणिपुर की घाटियों और पहाड़ियों के बीच बफर जोन में गश्त कर रही है और उन क्षेत्रों में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद से लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं। आम जनता, नागरिक समाज संगठन और प्रमुख नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और शांति बहाल करने में मदद कर रहे हैं। सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि 12 घंटे के लिए अधिकतर जगहों से कर्फ्यू हटा लिया गया और जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।