फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Section 144 invoked after violence in Jalgaon, temple vandalized

Maharashtra: जलगांव में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने मंदिर में की तोड़फोड़, पुलिस के साथ मारपीट, धारा 144 लागू

Sat, 10 Jun 2023 01:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 10 Jun 2023 01:32 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में हिंसा शुरू हुई। अमलनेरा में दीवार पर एक समुदाय के कुछ बच्चे पेशाब कर रहे थे, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। इस पर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग हाथापाई होने लगी।

विज्ञापन
Section 144 invoked after violence in Jalgaon, temple vandalized
जलगांव में भड़की हिंसा। - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र में एक के बाद एक हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। कोल्हापुर में औरंगजेब को लेकर अभी स्थिति सुधरी नहीं थी कि कल बीड जिले के आष्टी शहर में तनाव पैदा हो गया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि बीती रात महाराष्ट्र के जलगांव के अमलनेरा में दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं, यहां तो पुलिस को भी नहीं बख्शा गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को इलाके में धारा 144 लागू करनी पड़ी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में हिंसा शुरू हुई। अमलनेरा में दीवार पर एक समुदाय के कुछ बच्चे पेशाब कर रहे थे, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। इस पर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग हाथापाई करने लगे। इतना ही नहीं, मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और पत्थरबाजी होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब दोनों समुदायों से शांत होने को कहा तो उपद्रवी और भड़क गए। 

विज्ञापन

उन्होंने पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। बाद में, हालात देखते हुए इलाके में धारा 144 लगा दी गई। पुलिस की कई टीमें शहर की गलियों में गश्त कर रही हैं। सूत्रों की माने को हिंसा में 4 पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची है। बताया जा रहा है कि हिंसा में शामिल लोगों ने मंदिर और दुकानों में तोड़फोड़ की है। मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर दूसरा पक्ष और उग्र हो गया और उन्होंने पत्थरबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहर के जिंजर गली व सराफ बाजार में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से बात की गई और उन्हें समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed