फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Section 144 imposed in Mumbai, New Year parties banned amid surging omicron cases

नए साल के रंग में भंग: मुंबई में सात जनवरी तक के लिए धारा 144 लागू, कोरोना के बढ़ते मामले के बाद फैसला

Thu, 30 Dec 2021 11:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 30 Dec 2021 11:22 AM IST
सार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां बुधवार को कोरोना विस्फोट हो गया। एक दिन में 2510 नए मामले आने से लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने महानगर में धारा 144 लगा दिया है।

विज्ञापन
Section 144 imposed in Mumbai, New Year parties banned amid surging omicron cases
मुंबई पुलिस

विस्तार

देश के कई राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का तेजी से प्रसार होने लगा है। इस बाबत कई राज्यों ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में महाराष्ट्र पुलिस ने राजधानी मुंबई में धारा 144 लागू कर दिया है। धारा 144 लगाने के बाद अब महानगर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year Celebration) के दौरान पुलिस ने 30 दिसंबर से सात जनवरी तक रेस्टोरेंट, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के जश्न, पार्टियों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


मुंबई में 82 फीसदी की रफ्तार से बढ़े कोरोना के मामले
मुंबई में कोरोना के रोजाना मामले डराने लगे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 2,510 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 251 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले यहां मंगलवार को 1377 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में दो दिन में कोरोना के रोजाना मामलों में आई लगभग दोगुनी उछाल(82 फीसदी तेजी से) ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी के साथ मुंबई में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से अब तक कुल 7 लाख 75 हजार 808 केस आ चुके हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 8060 है। मुंबई में कुल 16 हजार 375 मौतें हुई हैं। शहर में फिलहाल रिकवरी रेट 97 फीसदी पर बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य ठाकरे ने की स्थिति की समीक्षा
कोरोना के मामलों में आए उछाल को लेकर आदित्य ठाकरे ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद आदित्य ने बताया कि मुंबई में कोरोना के केसों मे इजाफे को देखते हुए हमने बैठक कर हालात की समीक्षा की और तैयारियों का जायजा लिया। मैं सभी से अपील करता हूं कि घबराएं नहीं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हमें अत्यधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed