फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second wave of Corona: These state including Delhi forced to close schools and colleges again

Corona second wave: दिल्ली सहित इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज फिर से बंद, जानिए कब खुलेंगे

Fri, 02 Apr 2021 07:26 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 02 Apr 2021 07:26 AM IST
सार

  • अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फरवरी महीने से शिक्षण संस्थानों को खोलना शुरू किया था, लेकिन अब फिर से बंद करना पड़ गया है 
  • दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया है कि वे अगले आदेश तक नए सत्र में किसी भी कक्षा के छात्रों को न बुलाएं 

विज्ञापन
Second wave of Corona: These state including Delhi forced to close schools and colleges again
स्कूल हुए बंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभर में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र सहित सात राज्यों में संक्रमण में जबरदस्त वृद्धि हुई है और सरकारों को सख्ती बरतनी पड़ी है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों समेत तमाम शिक्षा संस्थानों को बंद किए जाने की स्थिति में पहुंचा दिया है। कोरोना के घटते मामलों के बीच इन्हें खोला गया था। अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फरवरी महीने से शिक्षण संस्थानों को खोलना शुरू किया था, लेकिन अब फिर से बंद करना पड़ गया है। जबकि कई राज्यों में स्कूल और बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। आइए जानते हैं इन राज्यों में स्कूल-कॉलेजों से संबंधित क्या-क्या आदेश लागू हुए हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली: आठवीं तक के छात्रों को नहीं बुलाया जाएगा
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया है कि वे अगले आदेश तक नए सत्र में किसी भी कक्षा के छात्रों को न बुलाएं। शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को नोटिस जारी कर कहा कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाए। आदेश के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2020-21 के 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र ही स्कूल आ सकेंगे। ये विद्यार्थी अपने अभिभावकों की मंजूरी लेकर परीक्षाओं, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट संबंधी कार्यों के लिए स्कूल आ सकेंगे। 8वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


 

मध्यप्रदेश: आठवीं तक के स्कूल 15 अप्रैल तक बंद 

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि विभाग की समीक्षा बैठक 4 दिसंबर 2020 में लिए गये फैसले अनुसार पहली से 8वीं तक के स्कूल 31 मार्च 2021 तक बंद रखे गए थे। रोजाना लगातार बढ़ते संक्रमित मामलों को देखते हुए इसे 15 अप्रैल 2021 तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, 9वीं से 12वीं तक की कक्षा 1 अप्रैल से शुरू हो गई है। ऑफलाइन क्लास के लिए अभिभावकों की अनुमति लेनी होगी।

 

उत्तर प्रदेश: 5 अप्रैल तक आठवीं तक के स्कूल बंद 

उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए 8वीं क्लास तक स्कूलों को चार अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। राज्य में 31 मार्च तक स्कूल बंद रखने के आदेश पहले से थे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि चूंकि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं इसलिए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को बंद रखने की अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर चार अप्रैल कर दी जाए। उन्होंने कहा कि अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के मद्देनजर प्रदेश में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जांच का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए।
 

विज्ञापन

पंजाब: 10 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद 

पंजाब में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 10 अप्रैल तक स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है। राज्य में 31 मार्च तक स्कूल बंद रखने के आदेश पहले से थे, जिन्हें 10 दिन और आगे बढ़ाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में मई के मध्य तक, नए मामलों में कमी आ सकती है। सरकार ने कोरोना जांच और टीकाकरण को बढ़ाने का आदेश दिया है। पंजाब इस समय कोरोना वायरस की सबसे तेज दूसरी लहर वाले टॉप 6 राज्यों की सूची में शामिल है। 

पंजाब सरकार ने 19 मार्च को सिनेमाघरों, मॉलों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों के जमावड़े पर पाबंदी के साथ साथ शैक्षणिक संस्थानों को इस माह के आखिर तक बंद रखने का आदेश दिया था। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि पहले जो पाबंदियां 31 मार्च तक थीं अब वे 10 अप्रैल तक प्रभाव में रहेंगी।

 

हिमाचल प्रदेश: 15 अप्रैल तक स्कूल बंद 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए राज्य के स्कूल और अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान 15 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।पहले स्कूलों को चार अप्रैल तक बंद रखा था, लेकिन सरकार ने कोरोना के मामले बढ़ने से अब स्कूल, कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब से लगने वाले हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों - उना, कांगड़ा और सोलन - में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ।

 

गुजरात: आठ नगरपालिका क्षेत्रों के स्कूल 10 अप्रैल तक बंद 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के आठ नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित स्कूलों को 10 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर और राजधानी गांधीनगर शामिल है। हालांकि, कक्षा 9 और 11 के लिए स्कूलों को सीमित स्टाफ सदस्यों और कोरोना वायरस सावधानियों के साथ फरवरी में फिर से खोल दिया गया है।  

 

कर्नाटक: 6वीं से 9वीं की कक्षाएं अगले आदेश तक बंद

कर्नाटक के प्राइमरी व सेकेंडरी एजुकेशन मिनिस्टर एस सुरेश कुमार ने कहा कि बंगलूरू शहरी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के ध्यान में रखते हुए कक्षा 6 से 9 तक के सभी कक्षाएं अगले आदेश तक बंद की जाती हैं। बता दें कि राज्य में एक से पांच तक की कक्षाएं पहले से बंद है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed