फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second wave of corona likely to come in Maharashtra next year, Health Services Directorate of the state government issued a circular on November 11

महाराष्ट्र में अगले साल आ सकती है कोरोना का दूसरी लहर

Fri, 13 Nov 2020 06:12 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 13 Nov 2020 06:12 PM IST
सार

महाराष्ट्र में 12 नवंबर तक कोरोना वायरस संक्रमण के 17,36,329 मामले सामने आ चुके हैं और 45,682 की मौत हो चुकी है। राज्य में रिकवरी दर 92.44 फीसदी है जबकि मृत्युदर 2.63 फीसदी है...

विज्ञापन
Second wave of corona likely to come in Maharashtra next year, Health Services Directorate of the state government issued a circular on November 11
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

देश में कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में अगले साल जनवरी-फरवरी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ सकती है। इस आशंका के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने अधिकारियों को सचेत किया है कि कोरोना की जांच में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। राज्य सरकार के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा 11 नवंबर को एक सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें कोरोना महामारी की दूसरी लहर आने की आशंका जताई गई है।


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मौसम बदल रहा है। सर्दी के चलते कोरोना संक्रमण में तेजी आ सकती है। यूरोप में जिस तरह कोरोना की दूसरी लहर आई है उसके आधार पर स्वास्थ्य निदेशालय ने महाराष्ट्र में भी इसकी आशंका जताई है। इसको लेकर जारी सर्कुलर में कहा गया है कि अक्टूबर से महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित 80 फीसदी बेड रिक्त हैं। लेकिन जिस तरह से यूरोप सहित दूसरे देश वायरस की दूसरी लहर से प्रभावित हुए हैं, उसे देखते हुए कोरोना वायरस की जांच में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए और सभी लैब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के दिशा निर्देशों के अनुरूप काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र में 12 नवंबर तक कोरोना वायरस संक्रमण के 17,36,329 मामले सामने आ चुके हैं और 45,682 की मौत हो चुकी है। राज्य में रिकवरी दर 92.44 फीसदी है जबकि मृत्युदर 2.63 फीसदी है।

पटाखामुक्त दीपावली मनाने की अपील

स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर में पटाखामुख्त दीपावली मनाने की अपील की गई है। यह समय की मांग है कि हम कोविड-19 के मरीजों और सांस लेने में समस्या से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य  को ध्यान में रखते हुए पटाखा मुक्त दीपावली मनाएं। सर्कुलर में लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और तनाव न लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed