फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second phase of Covid-19 vaccine started at Bharati Vidyapeeth and Hospital in Pune all updates

Covid-19 Vaccine Trial: तीन और लोगों को दी गई ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की खुराक

Thu, 27 Aug 2020 09:52 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 27 Aug 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Second phase of Covid-19 vaccine started at Bharati Vidyapeeth and Hospital in Pune all updates
सांकेतिक तस्वीर

पुणे के भारती विद्यापीठ मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में शुरू दूसरे चरण के क्लीनिकल ट्रॉयल में गुरुवार को तीन और लोगों को ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की खुराक दी गई। इससे पहले बुधवार को दो लोगों को टीका लगाया गया था। उन दोनो ही स्वयंसेवकों में अभी तक कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखाई दिया है। उनके स्वास्थ्य संबंधी जरूरी मानक सामान्य पाए गए हैं। अस्पताल की ओर से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा बनाया गया कोविशील्ड टीका बुधवार को एक 32 और दूसरे 48 वर्षीय दो व्यक्ति को लगाया गया था। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अनसंधान इकाई की प्रभारी डॉ. सुनीता पालकर ने कहा कि बृहस्पतिवार की दोपहर को जिन तीन लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया है उनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। 
विज्ञापन



दो लोगों को टीका लगाने के बाद बुधवार को पांच लोगों स्क्रीनिंग की गई थी। उनकी आरटी-पीसीआर जांच और एंटीबॉडी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद इनमें से चार लोग क्लीनिकल ट्रॉयल के लिए पात्र पाए गए। डॉ. पालकर ने कहा कि पांचवें व्यक्ति को परीक्षण से अलग कर दिया गया क्योंकि उसकी एंडीबॉडी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले चिकित्सा उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र ओसवाल ने कहा कि बुधवार से ही दोनों चिकित्सों की निगरानी में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीका लगने के बाद उन्हें दर्द, बुखार या इंजेक्शन का कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला और उन्हें कोई तकलीफ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि टीका लगाने के बाद दोनों पर आधे घंटे तक नजर रखी गई। उसके बाद उन्हें घर जाने दिया गया। इन दोनो को आवश्यक नंबर दिए गए हैं जिनसे वह आपात स्थिति में सपर्क कर सकते हैं। हमारी मेडिकल टीम भी उनके साथ लगातार संपर्क में है।

एक महीने बाद दी जाएगी दूसरी खुराक
भारती अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय लालवाणी ने कहा है कि दोनों व्यक्तियों को एक महीने के बाद कोविशील्ड की दूसरी खुराक दी जाएगी। वहीं, अगले सात दिन में 25 लोगों को टीका लगाया जाएगा। बता दें कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन से पूरी दुनिया को काफी उम्मीदें हैं। 

इसका क्लीनिकल ट्रायल भारत समेत अलग-अलग देशों में चल रहा है। पुणे का सीरम इंस्टीट्यूट इस प्रोजेक्ट में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का पार्टनर है। जहां वैक्सीन का उत्पादन होना है। इसके पहले चरण का ह्यूमन ट्रॉयल अप्रैल में शुरू हुआ था और 1112 लोगों पर इसका परीक्षण किया गया था।

स्वाइन फ्लू के टीके में हिस्सा ले चुका है स्वयंसेवक
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविड-19 के कोविशील्ड टीका लगवाने वाले दो लोगों में से एक व्यक्ति पेशे से डॉक्टर बताया गया है। 48 वर्षीय इस व्यक्ति ने कहा कि दस साल पहले एच1 एन1 (स्वाइन फ्लू) वायरस के खिलाफ एक टीके के परीक्षण में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। इसके अलावा उनकी 21 वर्षीय बेटी ने भी 2014 में सर्वाइकल कैंसर के टीके के परीक्षण में हिस्सा लिया था। वह कोविड-19 के खिलाफ जंग में अपने योगदान से खुश है क्योंकि यह मानवजाति के लिए एक बड़ा प्रयास है।


मुंबई के केईएम अस्पताल में भी होगा ट्रॉयल
पुणे में भारती अस्पताल के अलावा मुंबई के केईएम अस्पताल को भी ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के दूसरे चरण के परीक्षण के लिए चुना गया है। अस्पताल के एक डॉक्टर के अनुसार पांच लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद पात्र लोगों को केईएम अस्पताल में भी टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed