{"_id":"64b5e5f02a19b9d918007903","slug":"second-day-of-opposition-meeting-in-bangalore-today-to-chalk-out-strategy-against-bjp-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Opposition Meet Day 2 : आज बंगलूरु में विपक्ष की बैठक का दूसरा दिन, सीट बंटवारे व साझा प्रत्याशी पर होगा मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Opposition Meet Day 2 : आज बंगलूरु में विपक्ष की बैठक का दूसरा दिन, सीट बंटवारे व साझा प्रत्याशी पर होगा मंथन
Tue, 18 Jul 2023 06:38 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 18 Jul 2023 06:38 AM IST
सार
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट लड़ाई की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 26 विपक्षी दलों की सोमवार को बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन
Opposition Meet
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट लड़ाई की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 26 विपक्षी दलों की सोमवार को बैठक शुरू हुई। ‘एकता में शक्ति है’ के नारे के साथ शुरू हुई दो दिवसीय बैठक में सीट बंटवारे और ज्यादातर सीटों पर साझा प्रत्याशी खड़ा करने, साझा न्यूनतम कार्यक्रम तय करने व संयुक्त आंदोलन की योजना पर भी मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विपक्षी एकता के नारे के साथ बंगलूरू की सड़कें बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टर से पट गई हैं। बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरएलडी के जयंत चौधरी भी बैठक में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
संयुक्त आंदोलन की घोषणा संभव : विपक्षी नेता बैठक में साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर चर्चा के साथ संयुक्त आंदोलन की घोषणा भी करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए संयुक्त घोषणापत्र जारी करने और अधिकतर सीटों पर विपक्ष के साझा उम्मीदवार उतारने पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन