फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SEC recommends emergency use authorization of Covovax Corbevax vaccines and anti covid pill molnupiravir for those above 18 years

टीकाकरण: विशेषज्ञ पैनल ने ईयूए से की कोरोना टीके कोवोवैक्स, कॉर्बेवैक्स और दवा मोलनुपीराविर की मंजूरी की सिफारिश

Tue, 28 Dec 2021 02:47 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 28 Dec 2021 02:47 AM IST
सार

विशेषज्ञ डॉक्टरों के पर्चे पर ही दुकानों में कोरोना रोधी दवा को बेचा जा सकेगा।साथ ही इस दवा का उपयोग 18 साल से कम आयु के लोगों पर नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन
SEC recommends emergency use authorization of Covovax Corbevax vaccines and anti covid pill molnupiravir for those above 18 years
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए टीकाकरण पर खासा जोर देने की बात विशेषज्ञों ने की है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के विशेषज्ञों के पैनल ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की कोविड-19 रोधी वैक्सीन कोवोवैक्स, बायोलॉजिकल ई की कोवोवैक्स और कोरोना रोधी गोली मोलनुपीराविर के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने की सिफारिश की है। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई हैं। 

विज्ञापन


 बहुत ज्यादा खतरा वालों को दी जाएगी दवा
आधिकारिक सूत्रों ने इस जानकारी दी कि आपातस्थिति में दवा का उपयोग कोविड-19 से पीड़ित वयस्क मरीजों पर एसपीओ-2 93 प्रतिशत के साथ किया जा सकेगा और उन मरीजों को यह दवा दी जा सकेगी जिनको बीमारी से बहुत ज्यादा खतरा हो। साथ ही समिति ने कोरोना रोधी गोली मोलनुपीराविर के निर्माण और विपणन की अनुमति देने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


बड़ी फार्मा कंपनियों ने किया अनुरोध  
डॉ रेड्डीज लैब ने सिपला, मिलान, टोरेंट, एमक्योर और सन फार्मा के साथ मिलकर आपात स्थिति में मोलनुपीराविर के उपयोग की अनुमति देने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज और परीक्षणों के परिणाम आदि को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ डॉक्टरों के पर्चे पर ही दुकानों में यह दवा बेची जाए
आधिकारिक सूत्र ने बताया कि कोविड-19 की आपात स्थिति और मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समिति ने देश में आपात स्थिति में मोलनुपीराविर के नियंत्रित उपयोग के लिए दवा के उत्पादन और बिक्री की अनुमति देने की सिफारिश की है।


दवा का उपयोग वयस्क मरीजों पर ‘एसपीओ2’ 93 प्रतिशत के साथ और उन मरीजों के लिए किया जा सकेगा जिनको बीमारी से बहुत ज्यादा खतरा, जैसे अस्पताल में भर्ती होने और मरने की स्थिति का हो शर्तों के अनुसार, विशेषज्ञ डॉक्टरों के पर्चे पर ही दुकानों में यह दवा बेची जाए। साथ ही इस दवा का उपयोग 18 साल से कम आयु के लोगों पर नहीं किया जा सकेगा। शर्तों के अनुसार, विशेषज्ञ डॉक्टरों के पर्चे पर ही दुकानों में यह दवा बेची जाए और इस दवा का उपयोग 18 साल से कम आयु के लोगों पर नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed