फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SEBI raids Quant Mutual Fund offices in Mumbai and Hyderabad

कार्रवाई: मुंबई और हैदराबाद में क्वांट म्यूचुअल फंड के कार्यालय पर सेबी के छापे, दस्तावेज जब्त

Tue, 25 Jun 2024 05:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 25 Jun 2024 05:47 AM IST
सार

सेबी के छापे के बाद क्वांट म्यूचुअल फंड ने कहा, वह जांच में बाजार नियामक की सहयोग कर रहा है। वह सेबी को सभी जरूरी डाटा मुहैया कराएगा और पारदर्शिता बनाए रखेगा। क्वांट के पास 80 लाख फोलियो है। निवेशकों के निवेश का मूल्य यानी एयूएम 93,000 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
SEBI raids Quant Mutual Fund offices in Mumbai and Hyderabad
SEBI - फोटो : ANI

विस्तार

बाजार नियामक सेबी ने फ्रंट रनिंग मामले में क्वांट म्यूचुअल फंड के मुंबई और हैदराबाद कार्यालयों में छापेमारी की है। छापे में कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जांच से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियामक बोर्ड (सेबी) की निगरानी प्रणाली ने अलर्ट जारी किया कि संदिग्ध संस्थानों के लेनदेन क्वांट म्यूचुअल फंड के लेनदेन से काफी मेल खा रहे हैं। इसलिए, सेबी को संदेह पैदा हुआ कि क्वांट के किसी डीलर या फंड के ऑर्डर संभालने वाली ब्रोकिंग कंपनी ने ट्रेड संबंधी जानकारी लीक की होगी।

विज्ञापन


सेबी के छापे के बाद क्वांट म्यूचुअल फंड ने कहा, वह जांच में बाजार नियामक की सहयोग कर रहा है। वह सेबी को सभी जरूरी डाटा मुहैया कराएगा और पारदर्शिता बनाए रखेगा। क्वांट के पास 80 लाख फोलियो है। निवेशकों के निवेश का मूल्य यानी एयूएम 93,000 करोड़ रुपये है। 2017 में जब यह फंड हाउस शुरू हुआ था, तब इसका एयूएम सिर्फ 100 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


गैर-कानूनी है फ्रंट रनिंग...फ्रंट रनिंग गैर-कानून धंधा है। इसके जरिये कोई ब्रोकर बड़े ऑर्डर से पहले गोपनीय जानकारी के आधार पर किसी कंपनी के शेयर खरीदता या बेचता है ताकि वह कीमतों में उतार-चढ़ाव से मुनाफा कमा सके। फ्रंट रनिंग के जरिये मुनाफा कमाने के लिए उन निजी जानकारियों का लाभ उठाया जाता है, जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed