फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SEBI Chairman Madhabi Puri Buch said Lot of onion peeling for attaining global first Biz Updates in hindi

Biz Updates: सेबी चीफ माधबी ने क्यों दी 'प्याज छीलने' की मिसाल? RBI बोला- आरक्षित संपत्ति 34.8 अरब डॉलर बढ़ी

Sun, 31 Mar 2024 02:24 AM IST
जलज मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 31 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
SEBI Chairman Madhabi Puri Buch said Lot of onion peeling for attaining global first Biz Updates in hindi
कारोबार जगत - फोटो : अमर उजाला

सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने शनिवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने में काफी मेहनत करनी पड़ी। बहुत सारी समस्याओं का समाधान किया गया। विभिन्न चरणों में काम किए गए, जिसके बाद यह सफलता मिली है। भारत की नई पीढ़ी एक नया भारत देखने की राह पर है। मेरे सहकर्मी मुझसे कहते हैं कि मेरे साथ समस्या का समाधान करना प्याज छीलने की तरह है, समस्याओं को सुलझाना हमें रुला देती थी।

विज्ञापन

आरक्षित संपत्ति 34.8 अरब डॉलर बढ़ी, एनआरआई दावे घटे

SEBI Chairman Madhabi Puri Buch said Lot of onion peeling for attaining global first Biz Updates in hindi
आरबीआई - फोटो : अमर उजाला
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक अक्तूबर से दिसंबर 2023 की अवधि में भारत पर गैर-निवासियों के शुद्ध दावों में 12.2 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई। दिसंबर 2023 के अंत तक यह राशि 370.4 अरब डॉलर थी। आरक्षित परिसंपत्तियों में वृद्धि के कारण ऐसा हुआ। यह 2023-24 की तीसरी तिमाही के दौरान 34.8 अरब डॉलर तक बढ़ गई। आरबीआई ने दिसंबर तक भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी) से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed