फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seat-sharing talks between JD(S) and BJP in final stages: Ex-PM Deve Gowda

Karnataka: देवगौड़ा बोले- JDS-BJP के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में, एक हफ्ते में लिया जाएगा फैसला

Mon, 04 Mar 2024 11:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Mar 2024 11:22 PM IST
सार

Karnataka: पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा कि उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी सीट बंटवारे के बारे में भाजपा नेताओं से पहले ही बातचीत कर चुके हैं। जद (एस) और भाजपा के बीच सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
Seat-sharing talks between JD(S) and BJP in final stages: Ex-PM Deve Gowda
एचडी देवगौड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जद (एस) और भाजपा के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि प्रक्रिया एक हफ्ते के भीतर पूरी हो जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने सोमवार को यह बात कही। 

विज्ञापन

 

जद (एस) कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए देवगौड़ा ने कहा कि उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी सीट बंटवारे के बारे में भाजपा नेताओं से पहले ही बातचीत कर चुके हैं। जद (एस) और भाजपा के बीच सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में है। सीट बांटने पर एक हफ्ते में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और कुमारस्वामी चर्चा करेंगे कि जद (एस) को कौन-कौन सी सीट दी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमारस्वामी के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के साथ बैठक में इसपर फैसला लिया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भाजपा कुछ सीट मांगेगी तो पार्टी अपनी राय देगी। उन्होंने कहा, हम मैत्री धर्म का पालन करते हैं। हम सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जीत के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करेंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी दस दिनों में कई राज्यों का दौरा करेंगे। लेकिन मुझे जहां भी बुलाया जाएगा, मैं वहां जाऊंगा।" विवादास्पद मांड्या लोकसभा सीट पर निर्दलीय सांसद सुमालता अंबरीश भाजपा से टिकट चाहती हैं। इसको लेकर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, मीडिया में मांड्या की अनावश्यक चर्चा हो रही है। मांड्या में पार्टी मजबूत स्थिति में हैं। मांड्या में जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी। जद (एस) मांड्या को अपना गढ़ मानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed