फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Searching for life partner: Two African lions risked lives by crossing a 1.3 km long African river

जीवनसाथी की खोज: शेरनी की तलाश में दो अफ्रीकी शेर, जान जोखिम में डालकर 1.3 किमी की अफ्रीकी नदी कर गए पार

Thu, 11 Jul 2024 05:18 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 11 Jul 2024 05:18 PM IST
सार

दो शेरों के बीच शेरनी को लेकर प्रतिस्पर्धा हुई। इस प्रतिस्पर्धा में वे 1.3 किमी लंबी अफ्रीकी नदी पार कर गए। जो नदी दरियाई घोड़ों और मगरमच्छ होने के कारण जानलेवा मानी जाती है। 
 

विज्ञापन
Searching for life partner: Two African lions risked lives by crossing a 1.3 km long African river
शेर प्रतीकात्मक - फोटो : istock

विस्तार

लड़कियों के स्वयंवर की कहानियां तो सभी ने सुनी है। राजकुमारी से विवाह के लिए राजकुमारों को कितनी कसौटियों पर खरा उतरना होता है। अपनी जान पर खेलकर और सूझबूझ से उस प्रतिस्पर्धा जीतनी होती है। जीतने वाले राजकुमार के साथ राजकुमारी का विवाह हो जाता है। लेकिन यहां दो शेरों के बीच शेरनी को लेकर प्रतिस्पर्धा हुई। इस प्रतिस्पर्धा में वे 1.3 किमी लंबी अफ्रीकी नदी पार कर गए। जो नदी दरियाई घोड़ों और मगरमच्छ होने के कारण जानलेवा मानी जाती है। 
विज्ञापन


जर्नल इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन में प्रकाशित अध्ययन के लेखकों के अनुसार, शेरनी दो शेरों में लगभग एक घंटे भयंकर प्रतिस्पर्धा हुई। इसके बाद दोनों अगली प्रतिस्पर्धा के लिए अफ्रीकी नदी को पार करने के लिए पहुंचे। संभवत: यह चैनल के दूसरी और शेरनी की तलाश में उन्होंने 1.3 किमी की अफ्रीकी नदी पार की। दोनों शेरों पर खतरनाक यात्रा में जान पर जोखिम बना हुआ था। क्योंकि इस अफ्रीकी नदी में दरियाई घोड़े और मगरमच्छ भरे पड़े हैं। इस पूरे घटनाक्रम को ड्रोन पर हीट कैमरों का उपयोग करके काज़िंगा चैनल को पार करने से पहले युगांडा में क्वीन एलिजाबेथ नेशनल पार्क से गुज़रते हुए शेरों को फिल्माया।
विज्ञापन


बता दें कि मानवीय दबाव और अवैध शिकार के उच्च स्तर से खतरे में, पैंथेरा लियो प्रजाति की आबादी केवल पांच वर्षों में लगभग आधी हो गई है। दोनों शेरों के इस वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद शोधकर्ताओं ने दोनों शेरों में से एक का नाम जैकब रखा। ग्रिफ़िथ विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के लेखक अलेक्जेंडर ब्रैकज़कोव्स्की ने इस शोध का सह-नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि हम अफ्रीका के सबसे लचीले शेर को देख रहे हैं, उसे एक भैंस ने सींग से घायल कर दिया। यही नहीं उसके परिवार को शेर के शरीर के अंगों के व्यापार के लिए जहर भी दिया गया था क्योंकि वह एक शिकारी के जाल में फंस गया था। अंत में एक अन्य शिकार की घटना में अपना पैर खो दिया था क्योंकि वह एक स्टील के जाल में फँस गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शोध के साथ एक वीडियो क्लिक भी शेयर किया। जिसमें जैकब को लंगड़ाते हुए और किनारे पर पहुचने से पहले, राष्ट्रीय उद्यान के माध्यम से अपने भाई, टिबू का नेतृत्व करते हुए देखा जा सकता है। इसमें बताया गया कि 1 फरवरी, 2024 को दोनों शेर पानी के किनारे चलना शुरू करते हैं और फिर पानी में प्रवेश करते हैं। उन्होंने चैनल को पार करने के लिए तीन प्रयास किए। पहले वे हर बार एक निश्चित दूरी तक तैरते करके और एक संभावित खतरे को पहचान का लौट आते। लेकिन चौथे प्रयास में दोंनो शेरों ने आखिरकार अफ्रीकी नदी तैरकर पार कर ली। इसके बाद वे 4 फरवरी को पार्क के कटुंगुरू क्षेत्र में पहुंचे गए। इस शोध को लिखते हुए उन्होंने बताया कि शेरों की तैराकी, जो घर और साथी की तलाश में की गई कोशिश थी। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि यह तैराकी उनके लचीलेपन का एक अद्भुत प्रदर्शन है। साथ ही साथ यह शेरों की आबादी में विषम लिंग अनुपात का प्रत्यक्ष लक्षण है। ब्रैक्ज़कोव्स्की ने कहा, "जैकब और टिबू की लंबी तैराकी एक और महत्वपूर्ण उदाहरण है कि हमारी कुछ सबसे प्रिय वन्यजीव प्रजातियों को मानव-प्रधान दुनिया में घर और साथी खोजने के लिए कठिन निर्णय लेने पड़ रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed