{"_id":"61bfb70effdcd818d43dc613","slug":"searching-for-fraud-in-the-name-of-job-of-former-tamil-nadu-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री की नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी में तलाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री की नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी में तलाश
Mon, 20 Dec 2021 04:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, विरुधुनगर/चेन्नई।
एजेंसी, विरुधुनगर/चेन्नई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 20 Dec 2021 04:19 AM IST
सार
नौकरी के नाम पर ठगी मामले में बालाजी के साथ ही उनके दो व्यक्तिगत सहायक और एक अन्य आरोपी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राज्य में वर्ष 2016 से 2021 के दौरान एआईएडीएमके सरकार में दूध और डेयरी विकास मंत्री रहे के.टी. राजेंथ्रा बालाजी की नौकरी के नाम पर ठगी मामले में पुलिस की छह टीमें तलाश कर रही हैं। मद्रास हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर को उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। उधर, बालाजी इस मामले का कानूनी हल तलाश रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट की शरण ले सकते हैं।
विज्ञापन
विरुधुनगर जिला पुलिस ने बताया कि पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों, कार चालक आदि से पूछताछ की गई है। नौकरी के नाम पर ठगी मामले में बालाजी के साथ ही उनके दो व्यक्तिगत सहायक और एक अन्य आरोपी हैं।
विज्ञापन
इस केस में अब तक 23 पीड़ित सामने आए हैं और धोखाधड़ी की रकम 1.40 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। उन्हें राज्य सरकार के विभागों और राज्य की ओर से चलाई जा रही डेयरी कोऑपरेटिव आदि में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था।
विज्ञापन