फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Search for mass graves in Dharmasthal intensified, SIT excavated at three places in forest; enhanced security

Karnataka: धर्मस्थल में सामूहिक कब्रों की खोज तेज, एसआईटी ने जंगल में तीन जगहों पर की खुदाई; बढ़ाई गई सुरक्षा

Tue, 05 Aug 2025 04:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Tue, 05 Aug 2025 04:33 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने धर्मस्थल क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से हो रही कथित हत्याओं, यौन हमलों और महिलाओं की गुमशुदगी की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। एसआईटी ने मंगलवार को जंगल में 11वें स्थान पर खुदाई कराई। 

विज्ञापन
Search for mass graves in Dharmasthal intensified, SIT excavated at three places in forest; enhanced security
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल में सामूहिक कब्रों की खोज तेज कर दी गई है। कर्नाटक सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल ने मंगलवार को बंगलागुड्डे के वन क्षेत्र में अभियान चलाकर तीन जगहों पर खुदाई की। वहीं एसआईटी ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।  
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस एक डॉग स्कवायड के साथ मौके पर पहुंची। एक अज्ञात स्थान का दौरा किया। वहीं 'बिंदु संख्या 11' पर खुदाई का काम शुरू हुआ। यहां मजदूरों ने सबसे पहले झाड़ियों को साफ किया। साथ ही खुदाई के लिए मशीन मंगाई गई।  सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने मंगलवार को तीन जगहों पर खुदाई कराई।  इससे पहले सोमवार को पुलिस महानिदेशक प्रणब मोहंती की निगरानी में SIT ने एक नए स्थल बंगलेगुड्डे में खुदाई करवाई थी, जहां से कई मानव खोपड़ियां और हड्डियों के टुकड़े बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम ममता बनर्जी बोलीं- किसी को भी बंगाली भाषा से खिलवाड़ करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे सामने आया पूरा मामला
यह मामला तब चर्चा में आया, जब हाल ही में पुलिस को एक व्यक्ति ने पत्र लिखा। पत्र में दावा किया गया कि कई शव दबाव में धर्मस्थल में गोपनीय रूप से दफनाए गए हैं। यह व्यक्ति बेल्तांगढी कोर्ट के सामने पेश हुआ और मजिस्ट्रेट के सामने गवाही दी, जिसमें उसने कहा कि वह धर्मस्थल और आसपास कई शव दफनाने में शामिल था। धर्मस्थल दक्षिण कन्नड़ जिले में है। यह एक प्रमुख तीर्थ स्थल है जहां भगवान मंजुनाथ की पूजा होती है। 


1995 से 2014 तक की मौतों से जुड़ सकती है कड़ी
एसआईटी इस पूरे मामले को 1995 से 2014 के बीच हुई सैकड़ों अप्राकृतिक मौतों से जोड़कर देख रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि की सभी अननैचुरल डेथ रिपोर्ट्स  को इकट्ठा कर लिया गया है। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद कंकालों का संबंध किन मामलों से है और क्या इनका सीधा लिंक पहले दर्ज मामलों से है।

ये भी पढ़ें: कभी एक बड़ी संभावना थे सत्यपाल मलिक; चरण सिंह के राजनीतिक वारिस के रूप में भी देखे जाते थे

लोगों में दहशत
कंकाल मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग अब इन स्थानों के पास जाने से भी डर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार SIT अब ऐसे और संदिग्ध स्थलों को चिह्नित करने जा रही है जहां संभावित रूप से और शव दबे हो सकते हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि जांच के दायरे में उन सभी लोगों को लिया जाएगा जिन पर पहले संदेह जताया गया था या जो इन क्षेत्रों से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed