फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Screams of save me': Odisha man recounts moments after girl, set on fire, reached his doorsteps

Odisha Girl Ablaze Case: 'बचाओ-बचाओ की चीख, जलती हुई लड़की...', चश्मदीद ने बताई ओडिशा केस की खौफनाक आंखों-देखी

Sun, 20 Jul 2025 10:58 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 20 Jul 2025 10:58 PM IST
सार

Odisha Girl Ablaze Case: ओडिशा में जिस लड़की को आग लगाई गई थी, उसे बचाने वाले शख्स ने घटना की खौफनाक दास्तां बयां की है। उन्होंने बताया कि लड़की बचाओ-बचाओ चीख रही थी। उन्होंने कहा कि अब गांव के बच्चे अकेले बाहर जाने से डरने लगे हैं। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
'Screams of save me': Odisha man recounts moments after girl, set on fire, reached his doorsteps
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ओडिशा के पुरी जिले में एक 15 साल की लड़की को अगवा कर जलाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि कैसे वह लड़की शनिवार सुबह आग में जलती हुई उसके घर तक पहुंची और 'बचाओ-बचाओ' की गुहार लगा रही थी।
विज्ञापन


'बचाओ-बचाओ की चीख, जलती हुई लड़की...'
बालंगा गांव के रहने वाले दुक्षिश्याम सेनापति ने रविवार को घटना के 90 मिनट की कहानी सुनाई जब लड़की मदद के लिए उसके दरवाजे पर आई थी। उन्होंने बताया कि 'सुबह करीब 8:30 बजे तेज आवाज में दरवाजा खटखटाया गया। जब दरवाजा खोला तो देखा कि एक लड़की जलती हुई हालत में खड़ी है और बहुत दर्द में चिल्ला रही थी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Odisha: एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाई गई बदमाशों द्वारा जलाई गई किशोरी, एम्स में भर्ती; डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे की लड़की की मदद?
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी की मदद से तुरंत आग बुझाई और लड़की को पानी पिलाया क्योंकि वह बहुत प्यास से परेशान थी। बाद में उनके घर की महिलाओं ने लड़की के कपड़े बदले। जब उन्होंने लड़की से पूछा कि उसके साथ क्या हुआ तो उसने बताया कि तीन अजनबी बाइक सवार उसे अगवा करके भगवती नदी के किनारे ले गए। उन्होंने उसके चेहरे पर रुमाल डालकर कुछ तरल पदार्थ डाला और फिर आग लगा दी। सेनापति ने कहा, 'लड़की बहुत डर और सदमे में थी, इसलिए मैंने उससे ज्यादा सवाल नहीं किए'।


वारदात के बाद मौके से भाग गए थे आरोपी
उन्होंने बताया कि जब लड़की को अगवा किया गया तब उसके हाथ बंधे हुए थे, लेकिन जब वह उनके घर पहुंची तो उसके हाथ खुले थे। लड़की ने अपने पिता का नाम और अपने गांव का पता बताया, जिसके बाद सेनापति ने उसके परिवार को खबर दी। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह लड़की की मदद कर रहे थे, तब गांव के बहुत सारे लोग उनके घर पर इकट्ठा हो गए थे। सेनापति ने बताया, 'मैं खुद घर से बाहर भागा और उन अपराधियों की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिले। लड़की ने बताया कि उसे जलाने के बाद आरोपी तुरंत वहां से भाग गए। शायद उन्हें लगा कि वो मौके पर ही मर जाएगी, लेकिन वो बहादुर निकली और हमारे घर तक दौड़ती हुई आई।'

यह भी पढ़ें - ओडिशा में फिर इंसानियत शर्मसार: पुरी में बदमाशों ने 15 साल की लड़की को आग के हवाले किया, एम्स ले जाया गया

'लड़की को ऑटो रिक्शा में ले गए अस्पताल'
उन्होंने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (DGP) वाई बी खुरानिया को यह भी बताया कि 108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिससे उन्हें लड़की को ऑटो रिक्शा में अस्पताल ले जाना पड़ा। उन्होंने बताया, 'जब हम उसे ऑटो से अस्पताल ले जा रहे थे, उसी समय एम्बुलेंस आई। लड़की लगभग 90 मिनट तक हमारे घर पर रही।' लड़की को 70 प्रतिशत जलने की गंभीर चोटें आई हैं और उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed