फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scores displaced distressed after another EW Metro tunnelling fiasco

West Bengal: ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना की सुरंग पर काम के दौरान दस घरों में आईं दरारें, दहशत में लोग

Fri, 14 Oct 2022 08:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Oct 2022 08:05 PM IST
सार

दस इमारतों के 130 से ज्यादा निवासियों की चिंता अब भी कम नहीं हुई है। कोलकाता मेट्रोल रेल कॉर्पोरेशन (केएमआरसी) के महाप्रबंधक (प्रशासन) ए.के. नंदी ने बताया कि निवासियों को केएमआरसी द्वारा पास के होटलों में कमरे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Scores displaced distressed after another EW Metro tunnelling fiasco
East West Metro Services Kolkata - फोटो : Twitter METRO RAIL KOLKATA

विस्तार

कोलकाता के बोबाजार इलाके में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट की सुरंग पर काम चल रहा था। लेकिन, शुक्रवार को इसके चलते 10 घरों में दरारें आ गईं। जिस कारण इन घरों के 130 से ज्यादा निवासी दहशत में हैं। कई निवासियों को घर छोड़ना पड़ा है। ये लोग अपना सामान घर पर ही छोड़ गए हैं। 

विज्ञापन


यह मेट्रो प्रोजेक्ट आईटी हब सेक्टर-पांच को हावड़ा मैदान से जोड़ेगी। मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम कर रही एजेंसी केएमआरसी ने कहा है कि नियम के अनुसार पंद्रह दिनों के भीतर स्थानीय निवासियों और दुकान के मालिकों को वित्तीय मुआवजा देने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन


हालांकि, दस इमारतों के 130 से ज्यादा निवासियों की चिंता अब भी कम नहीं हुई है। कोलकाता मेट्रोल रेल कॉर्पोरेशन (केएमआरसी) के महाप्रबंधक (प्रशासन) ए.के. नंदी ने बताया कि निवासियों को केएमआरसी द्वारा पास के होटलों में कमरे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त मकान छोड़ने के लिए कहा गया। बी.बी. गांगुली गली पर खड़े एक बुजुर्ग दंपति ने कहा कि वे जल्द से जल्द अपने घर पर वापस जाना चाहते हैं। वह कहते हैं, हमारे लिए अपनी छत के नीचे रहने से ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता है। 

एक प्रभावित दुकान मालिक अशोक सरकार बताते हैं कि जब उन्हें दुकान खाली करने के लिए कहा गया तो वह अपना सारा सामान बाहर नहीं ला सके। अशोक ने बताया, मुझे अपना ज्यादातर माल दुकान में ही छोड़कर बाहर आना पड़ा। हमें दूसरी बार जाने की अनुमति नहीं है।

इलाके के एक अन्य निवासी अनूप मैती बताते हैं कि जो लोग प्रभावितों के बगल के घरों में रहते हैं, वे भी चिंतित हैं कि उनकी इमारतों को भी ऐसा ही नुकसान हो सकता है। वो आगे कहते हैं, इस तरह की अनिश्चितताओं से प्रभावितों के साथ-साथ आस-पास के लोगों में भी दहशत पैदा हो गई है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की और कहा कि मेट्रो अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए ऐसा दोबारा न हो। 

बोबाजार, शहर का एक बहुत पुराना मध्यमवर्गीय इलाका है। यहां बनाई गई इमारतें सदियों पुरानी हैं। बिश्वजीत मोतीलाल का घर दो सौ साल से ज्यादा पुराना है। 11 मई को सुरंग के काम के दौरान भूमिगत जल रिसने से उनकी जमीन धंस गई, जिस कारण उनके घर में दरार आ गई।

मोतीलाल ने बताया कि उन्हें अगले दिन कई न्य लोगों के साथ एक होटल में स्थानांतरित कर दिया गया था। तब से एक रिश्तेदार के फ्लैट में रह रहे हैं, जबकि कई अन्य अस्थायी लोग केएमआरसी द्वारा प्रदान किए गए आवासीय फ्लैट्स में रह रहे हैं। 


उन्होंने आगे कहा, हमें नहीं पता कि हम अपने खुद के बनाए घरों कब वापस जा पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केएमआरसी के अधिकारियों ने उनकी समस्या को उस गंभीरता से नहीं लिया जिसके वह हकदार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed