{"_id":"5a1a25a94f1c1b69678be152","slug":"sco-summit-india-pakistan-can-talk-on-kulbhushan-jadhav-matter-in-russia-sochi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" SCO समिट: रूस में आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, उठ सकता है कुलभूषण जाधव मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
SCO समिट: रूस में आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, उठ सकता है कुलभूषण जाधव मामला
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलभूषण जाधव को लेकर चल रही बातचीत के बीच भारत और पाकिस्तान रूस के सोची में आमने-सामने होंगे। सोची में अगले हफ्ते SCO समिट होना है, वहां दोनों देशों के प्रतिनिधि भी होंगे, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि समिट से अलग दोनों देश विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत करेंगे या फिर नहीं। समिट मुख्य तौर पर आतंकवाद पर ही केंद्रित होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जाधव से मुलाकात पर भारत ने रखी शर्त, कहा- कुलभूषण की मां, पत्नी की सुरक्षा की गारंटी दे पाक
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक, भारत की तरफ से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस समिट में हिस्सा लेंगी, वहीं पाकिस्तान किसे भेजेगा यह फिलहाल साफ नहीं है। माना जा रहा है कि पाक भी अपने विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ को भेज सकता है। कार्यक्रम में पाकिस्तान का करीबी दोस्त चीन भी मौजूद होगा।
विज्ञापन
क्या है SCO: संघाई कोर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन नाम से इस संगठन का काम सेंट्रल एशिया और अफगानिस्तान के इलाके में शांति बनाए रखना है। भारत को सदस्यता दिलवाने में रूस ने साथ दिया था, वहीं पाकिस्तान की चीन ने मदद की थी।
कुलभूषण मामले पर क्या चल रहा है?
भारत और पाकिस्तान के बीच इस वक्त भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को लेकर बातचीत चल रही है जिसे पाक ने भारतीय जासूस बताकर कैद कर लिया है। पाकिस्तान ने कुलभूषण की पत्नी को इजाजत दी है कि वह जेल जाकर अपने पति से मिल लें, लेकिन भारत को उसपर भरोसा नहीं है। भारत चाहता है कि पत्नी के साथ कुलभूषण की मां और भारत का एक राजनयिक भी उस मुलाकात का हिस्सा बनें।