फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SCO Conference 2020: To discuss many current topics like terrorism, corona virus

एससीओ सम्मेलन आज, एलएसी पर जारी तनाव के बीच पहली बार एक मंच पर मोदी-जिनपिंग

Tue, 10 Nov 2020 01:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली/मॉस्को 
एजेंसी, नई दिल्ली/मॉस्को  Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 10 Nov 2020 01:54 AM IST
सार

  • एससीओ देशों के राष्ट्राध्यक्षों की 20वीं बैठक, कोरोना के चलते वर्चुअल
  • रूस के राष्ट्रपति पुतिन करेंगे अध्यक्षता, इमरान खान भी करेंगे शिरकत

विज्ञापन
SCO Conference 2020: To discuss many current topics like terrorism, corona virus
नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर महीनों से चल रहे तनाव के बीच पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक मंच पर होंगे। दोनों नेता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रध्यक्षों की बैठक में शिरकत करेंगे। इसमें पाकिस्तानी पीएम इमरान खान भी भाग लेेंगे।

विज्ञापन


एलएसी पर हिंसक झड़पों और भारत-चीन की कई दौर की विफल सैन्य और कूटनीतिक वार्ताओं के बीच यह बैठक अहम मानी जा रही है। गलवां घाटी में चीनी सैनिकों से हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद दोनों देशाें में विवाद चरम पर है। शीर्ष कूटनीतिक स्तर पर दखल के बाद हालात सामान्य करने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर पर कई बार वार्ता हुई लेकिन परिणाम ज्यादा सकारात्मक नहीं रहे। कोरोना महामारी के चलते वर्चुअल तरीके से हो रही बैठक में एससीओ की मौजूदा गतिविधियों तथा 2025 तक संगठन के नीतियों के तहत होने वाले विकास नीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


सुरक्षा-आतंकवाद जैसे मुद्दों पर जोर
एससीओ देशों के राष्ट्रप्रमुखों की 20वीं बैठक में सदस्य देश क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकरोधी कार्रवाई,  आर्थिक, मानवीय सहयोग  महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात करेंगे। अफगानिस्तान और मध्य-पूर्व की स्थिति पर जोर रहेगा। सदस्य देश शिक्षा, विज्ञान, सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी बात करेें। इस दौरान 2021 को एससीओ देशों का सांस्कृतिक वर्ष घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एससीओ बैठक मे हिस्सा लेंगे

पाकिस्तान ने सोमवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री इमरान खान मंगलवार को ऑनलाइन आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि एससीओ के राष्ट्र प्रमुखों की परिषद के 20वें शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करेंगे। एससीओ के सभी आठ सदस्यों के राष्ट्र प्रमुख और चार पर्यवेक्षक देश भी शामिल होंगे।


 

ये देश हैं सदस्य
भारत, रूस, चीन, पाकिस्तान, कजाकस्तान, किर्गिजस्तान, तजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं। ईरान, अफगानिस्तान, बेलारूस और मंगोलिया ऑब्जर्वर के रूप में संगठन से जुड़े हैं। वहीं, अर्मेनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका और तुर्की डॉयलॉग पार्टनर के रूप में एससीओ के सदस्य हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed