फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scientists found way to directly probe magnetic fields on surfaces of distant planets

खगोलीय घटना: एक्सोप्लैनेट अपने तारों के लिए बन सकते हैं खतरा, ग्रहों की संरचना को समझने में मिलेगी मदद

Tue, 29 Jul 2025 05:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 05:21 AM IST
सार

अब तक वैज्ञानिकों की चुंबकीय क्षेत्र को लेकर समझ हमारे सौरमंडल के आठ ग्रहों तक ही सीमित रही है। हालांकि, मंगल जैसे ग्रह के उदाहरण बताते हैं कि मजबूत चुंबकीय क्षेत्र न होने पर ग्रह बंजर हो सकते हैं, जबकि बृहस्पति जैसा विशाल ग्रह अपने तीव्र चुंबकीय क्षेत्र से तूफानों को नियंत्रित करता है।

विज्ञापन
Scientists found way to directly probe magnetic fields on surfaces of distant planets
सौरमंडल (सांकेतिक) - फोटो : Freepik

विस्तार

 हमारे सौरमंडल से परे लाखों ग्रह मौजूद हैं, जिन्हें बाह्य ग्रह या एक्सोप्लैनेट कहा जाता है। अब वैज्ञानिकों ने इन दूर-दराज ग्रहों की सतह पर मौजूद चुंबकीय क्षेत्रों की सीधी जांच का तरीका खोज लिया है। 

विज्ञापन


यह खोज न केवल इन ग्रहों की संरचना को समझने में मदद करेगी बल्कि यह भी स्पष्ट कर सकती है कि क्या ये ग्रह अपने तारों को प्रभावित करते हैं या खुद जीवन के अनुकूल बन सकते हैं। अब तक वैज्ञानिकों की चुंबकीय क्षेत्र को लेकर समझ हमारे सौरमंडल के आठ ग्रहों तक ही सीमित रही है। हालांकि, मंगल जैसे ग्रह के उदाहरण बताते हैं कि मजबूत चुंबकीय क्षेत्र न होने पर ग्रह बंजर हो सकते हैं, जबकि बृहस्पति जैसा विशाल ग्रह अपने तीव्र चुंबकीय क्षेत्र से तूफानों को नियंत्रित करता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि चुंबकीय क्षेत्र न केवल ग्रह की सतह की सुरक्षा करता है बल्कि उसकी जलवायु और मौसम प्रणाली को भी गहराई से प्रभावित करता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चिराग पासवान बोले: फिर से नीतीश कुमार ही बनेंगे बिहार के सीएम; दो दिन पहले सरकार के समर्थन पर जताया था अफसोस
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शोधपत्र प्रोबिंग एक्सोप्लैनेटरी मैग्नेटिक फील्ड्स विद हान्ले एंड जीमन पोलराइजेशन (हान्ले और जीमन ध्रुवीकरण द्वारा बाह्यग्रहों के चुंबकीय क्षेत्रों की पड़ताल) शीर्षक से प्रीप्रिंट सर्वर पर प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में यह दर्शाया गया है कि विशेष रूप से बड़े आकार के और अपने तारे के नजदीक परिक्रमा करने वाले ग्रहों पर यह तकनीक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकती है। यह शोध बाह्यग्रहों के वातावरण और तारों के साथ उनके परस्पर प्रभाव को समझने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: Seat Ka Samikaran: इस सीट से जीते दो चेहरे रहे बिहार के मुख्यमंत्री, पिछले आठ चुनाव से है भाजपा का गढ़

किन ग्रहों पर होगा प्रयोग 
यह तकनीक फिलहाल उन बड़े ग्रहों पर ही लागू की जा रही है जो अपने तारों के अत्यंत करीब परिक्रमा करते हैं-जैसे हॉट ज्यूपिटर्स। इन ग्रहों के वायुमंडल से बड़ी मात्रा में फोटॉन गुजरते हैं, जिससे जांच संभव होती है। छोटे ग्रह या सूर्य से दूर स्थित ग्रह फिलहाल इस विश्लेषण के दायरे से बाहर हैं। नासा का आगामी मिशन हैबिटेबल वर्ल्ड्स ऑब्जर्वेटरी (एचडब्ल्यूओ) जो अगले 15 वर्षों में लॉन्च होने की योजना है, ऐसे ही बाह्यग्रहों के वायुमंडलीय और चुंबकीय आंकड़े इकट्ठा करने के लिए तैयार किया जा रहा है। तब तक मौजूदा जमीन आधारित और स्पेस वेधशालाएं भी प्रारंभिक माप संभव बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed