फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   scientists develop a method to purify water

समंदर का पानी आएगा पीने और खेती के काम, वैज्ञानिकों ने इजाद किया सस्ता तरीका

Tue, 10 May 2016 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
scientists develop a method to purify water
- फोटो : underpaidgenius

सूखे से प्रभावित और पानी की समस्या से जूझ रहे राज्यों के लिए राहत की बात हो सकती है। भारत के भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) के वैज्ञानिकों ने ऐसा तरीका विकसित कर लिया है जिसके जरिए समुंदर के पानी को साफ करके पीने लायक बनाया जा सकेगा। यह नया तरीका पहले खोजे गए तरीकों से काफी सस्ता होगा।

विज्ञापन



भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक पानी को न्यूक्लियर एनर्जी की मदद से साफ करते हैं। तमिलनाडु के कलपाक्कम में शोधकर्ताओं ने इस प्लांट को विकसित किया है। वैज्ञानिकों ने बताया भाप को न्यूक्लियर रिएक्टर में मिलाकर पानी से नमक निकल जाएगा जिस से पानी साफ और पीने लायक हो जाएगा। कुडानकुलम प्लांट पर लोग साफ किए गए इस पानी का पीने और अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बार्क के डायरेक्टर केएन व्यास ने बताया यह पहली बार नहीं है जब भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक पानी की कमी से जूझ रहे लोगाों के लिए आगे आया है। पानी साफ करने लिए ऐसे ही प्लांट पंजाब, पश्चिम बंगाल और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा बार्क ने दूषित भूजल को कम कीमत पर साफ करने का तरीका भी विकसित कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के इस असाधारण काम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की और प्लांट पर खुद जाकर उन्हें बधाई दी। प्लांट पर मोदी ने पानी को साफ करने वाली साइकल को चलाया जिसके जरिए एनर्जी पैदा होती है। यह साइकल पानी को साफ करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों ने परिवार और आम लोगों के लिए कम कीमत पर पानी साफ करने का उपाय भी ढूंढ लिया है। 

  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed