फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Schoolgirl Going Home Allegedly Sexual assault, Murdered By Cab Driver in Gangtok

Sikkim: गंगटोक में घर जा रही छात्रा से कैब ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, फिर कर दी उसकी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 09:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Apr 2023 09:45 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के तीन दिन बाद 14 अप्रैल को पुलिस को लड़की का शव पंगथांग के पास एक सुनसान जंगल में मिला था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने लड़की को स्कूल से घर जाने के दौरान लिफ्ट दी थी।

विज्ञापन
Schoolgirl Going Home Allegedly Sexual assault, Murdered By Cab Driver in Gangtok
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक 29 वर्षीय कैब चालक ने स्कूल से लौटते समय एक 11 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


लिफ्ट देने के बाद वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार, लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के तीन दिन बाद 14 अप्रैल को पुलिस को लड़की का शव पंगथांग के पास एक सुनसान जंगल में मिला था।पीड़िता की मां ने 10 अप्रैल से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने लड़की को स्कूल से घर जाने के दौरान लिफ्ट दी थी, क्योंकि उस समय बारिश हो रही थी। अधिकारी ने कहा, बाद में वह एक पेट्रोल पंप पर रुका और लड़की के लिए स्नैक्स और जूस खरीदा। इसके बाद वह उसे पास के जंगल में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड में भेजा
गंगटोक पुलिस ने आरोपी प्रीतम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन गंगटोक में टैक्सी चलाता है। गंगटोक में एक विशेष जांच दल ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 समेत अन्य कई धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के कड़े संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को एक मई तक 14 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कबूला अपना जुर्म
पुलिस ने कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिछले 10 वर्षों से गंगटोक में टैक्सी चलाने वाले प्रीतम को ट्रैक किया। इस जघन्य अपराध का विवरण साझा करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने यौन उत्पीड़न और पीड़िता की गला दबाकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चला पता
सिक्किम पुलिस के विशेष डीजीपी अक्षय सचदेवा ने सदर पुलिस स्टेशन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पंगथांग में शव मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम से पता चला है कि पीड़िता का गला घोंटा गया था और उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।


आरोपी को फांसी देने की मांग
लड़की की मां ने मांग की है कि आरोपी को फांसी दी जाए। लड़की की मां ने कहा, मेरी बेटी ने अपने जीवन के लिए संघर्ष किया। मरने से पहले उसे प्रताड़ित किया गया था। आरोपी को भी यही सजा मिलनी चाहिए। अगर आरोपी को हमें सौंप दिया जाता है, तो मैं उसे उसी तरह प्रताड़ित करूंगी। इस घटना से गंगटोक के स्थानीय निवासियों में भारी गुस्सा है और वे आरोपी कैब चालक के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed