फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School Teacher Arrested For Raping Girl Students In Arunachal Pradesh big news in hindi

Big News: अरुणाचल में छात्राओं से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार; आंध्र प्रदेश में हादसे में पांच की मौत

Mon, 04 Sep 2023 06:07 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 04 Sep 2023 06:07 AM IST
सार

संक्षेप में पढ़िए देश की प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
School Teacher Arrested For Raping Girl Students In Arunachal Pradesh big news in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले में एक निजी स्कूल के 50 वर्षीय शिक्षक को कई छात्राओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने पर हापोली इलाके में स्कूल प्रधानाचार्य को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि अभिभावक की प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में ऑटोरिक्शा और लॉरी की टक्कर में 5 की मौत

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार को एक ऑटोरिक्शा और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, दो घायल हैं। हादसा गुंटूर-कुरनूल राजमार्ग पर संथामगुलुरु गांव के पास हुआ। पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने बताया कि सड़क पर गड्ढों से बचने के लिए लॉरी चालक ने अचानक वाहन को दाईं ओर मोड़ दिया और विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा से टकरा गया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में जज से 15 लाख की उगाही की कोशिश, दो पर केस
राज्य बिक्री कर विभाग के एक निरीक्षक ने महाराष्ट्र के नागपुर में वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) न्यायाधिकरण जज को धमकी देते हुए 15 लाख रुपये की उगाही करने का प्रयास किया। जीएसटी ट्रिब्यूनल के जज रमेश भागू जैद की शिकायत पर पुलिस ने बिक्री कर विभाग के निरीक्षक राजकुमार दिवासे और उनके साथी प्रकाश गायकवाड़ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुुलु समूह के चेयरमैन केरल में हर साल दिव्यांगों के लिए देंगे एक करोड़
संयुक्त अरब अमीरात स्थित लुलु समूह के चेयरमैन यूसुफ अली केरल में दिव्यांग बच्चों के एक कला केंद्र को सालाना एक करोड़ रुपये की राशि देंगे। उन्होंने कहा कि चाहे वह इस दुनिया में न रहे, लेकिन दान की यह राशि हर वर्ष जारी रहेगी। कासरगोड विविधता अनुसंधान केंद्र के लोगो लॉन्चिंग के दौरान एनआरआई व्यवसायी ने कहा इस राशि से दिव्यांग बच्चों के कला कौशल को पहचानने और सुधारने में मदद करेगा।

असम में रिश्वत मांगने पर एक एएसपी और चार पुलिसकर्मियों सहित सात लोग गिरफ्तार
असम के बजाली जिले में कथित तौर पर पैसे मांगने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी, उसके पति और चार अन्य पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बजाली की तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और उसके पति को एक अन्य नागरिक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि अन्य चार पुलिसकर्मियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी सात लोग फिलहाल पुलिस रिमांड में हैं। ये गिरफ्तारियां बृहस्पतिवार को एक पुलिस उपाधीक्षक और दो उप-निरीक्षकों सहित बजाली के सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज सीआईडी मामले के संबंध में की गईं।


असम पुलिस ने करीमगंज जिले से जब्त किया 1,420 किलो गांजा
असम पुलिस ने राज्य के करीमगंज जिले में 1,420 किलो गांजे के 71 पैकेट बरामद किया है। तस्कर भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 28 अगस्त को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) असम पुलिस और तिनसुकिया जिला पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तिनसुकिया जिले में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed