फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School reopening these states are planning to resume schools in upcoming weeks amid coronavirus

अगले कुछ हफ्तों में इन राज्यों में खुलने वाले हैं स्कूल, जानें किस-किसने दी अनुमति

Sat, 26 Sep 2020 03:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 26 Sep 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
School reopening these states are planning to resume schools in upcoming weeks amid coronavirus
स्कूल पहुंचे छात्रों के तापमान की जांच करते अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : जोगिंदर शर्मा

हरियाणा सरकार ने 26 सितंबर से एक ट्रायल के आधार पर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। हरियाणा उन कुछ राज्यों में शामिल है जिसने 21 सितंबर से स्कूल खोलने की इजाजत दी है। असम, मिजोरम, नगालैंड, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में स्कूलों को आंशिक रूप से फिर से खोले जाने के कुछ हफ्तों बाद, कुछ अन्य राज्य आगामी हफ्ते में ऐसा करने की योजना बना रहे हैं। निजी स्कूलों के संघ भी स्कूलों को फिर से शुरू करने के लिए राज्य सरकारों पर दबाव डाल रहे हैं। ऐसे में जानें किन राज्यों में खुलने वाले हैं स्कूल और कॉलेज-

विज्ञापन


बिहार
बिहार के स्कूल 28 सितंबर से फिर से खुलने वाले हैं। नौंवीं से 12वीं कक्षा के छात्र जो कंटेनमेंट जोन में नहीं है, उन्हें यदि शिक्षकों के मार्गदर्शन की आवश्यकता है, तो वे स्कूल आ सकते हैं।
विज्ञापन



त्रिपुरा
कोरोना वायरस महामारी के बाद से बंद सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल पांच अक्तूबर से दोबारा खुलेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा, 'हमने पांच अक्तूबर से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्र अपने विषय से संबंधित प्रश्नों के बारे में शिक्षकों से परामर्श करने के लिए स्कूल आ सकते हैं, लेकिन उन्हें पहले अपने माता-पिता की लिखित सहमति लेनी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु
तमिलनाडु सरकार द्वारा कक्षा 10, 11 और 12वीं के छात्रों को एक अक्तूबर से शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए स्वैच्छिक आधार पर स्कूल आने की अनुमति दी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश
लखनऊ अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (यूपीएसए), उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से 12 अक्तूबर से राज्य में कक्षा 9-12 के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति देने का अनुरोध किया। यूपीएसए के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा, 'हमने अनुरोध किया है कि परियोजना कार्य, प्रैक्टिकल, असाइनमेंट के लिए कक्षा 10 और 12 को बुलाया जाए और उनकी मध्यावधि परीक्षा भी हो सकती है। प्रतिक्रिया देखने के बाद कक्षा 11 और फिर कक्षा 9 को भी बुलाया जाएगा। यह तय किया गया है कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया जाएगा।' हालांकि अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।


पश्चिम बंगाल
दुर्गा पूजा के मद्देनजर अक्तूबर में स्कूलों को फिर से खोलने की संभावना नहीं है। राज्य सरकार नवंबर में स्कूलों को फिर से खोल सकती है।

दिल्ली 
आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने पांच अक्तूबर तक स्कूलों को दोबारा खोलने से मना कर दिया है। राजधानी के कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शुरुआत में केजरीवाल सरकार वरिष्ठ छात्रों को स्वैच्छिक आधार पर स्कूल आने की अनुमति देने के पक्ष में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed