फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School boy murder: Two arrested after exchange of fire with police in Bengaluru

School Boy Murder Case: बंगलूरू में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार, स्कूली छात्र की हत्या मामले में कार्रवाई

Fri, 01 Aug 2025 02:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Aug 2025 02:05 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने 13 वर्षीय निश्चय के माता-पिता से कथित तौर पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उसके बाद कथित तौर पर मासूम को पीटा गया और उसका गला काटकर उसे आग लगा दी गई।

विज्ञापन
School boy murder: Two arrested after exchange of fire with police in Bengaluru
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक स्कूली छात्र के अपहरण और हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुमूर्ति (27) और गोपालकृष्ण (25) के पैरों में गोली लगी। इससे पहले उन्होंने कथित तौर पर गिरफ्तारी के विरोध में बिलवरदहल्ली रोड के पास पुलिस टीम पर धारदार हथियारों से हमला किया। वे भागने की कोशिश कर रहे थे। हमले में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। आरोपी और घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी
प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने 13 वर्षीय निश्चय के माता-पिता से कथित तौर पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उसके बाद कथित तौर पर मासूम को पीटा गया और उसका गला काटकर उसे आग लगा दी गई। मामला 30 जुलाई को तब प्रकाश में आया, जब अरेकेरे निवासी निश्चिथ के माता-पिता ने रात 10:30 बजे हुलिमावु पुलिस स्टेशन में अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


बन्नेरघट्टा रोड के पास एक सुनसान इलाके में मिला था शव
पुलिस शिकायत में निजी कॉलेज में प्रोफेसर पिता ने बताया कि उनका बेटा शाम 5 बजे अपनी साइकिल से ट्यूशन के लिए घर से निकला था, लेकिन रात 8 बजे तक वापस नहीं लौटा। जब उन्होंने उसके ट्यूशन टीचर से पूछा तो उन्हें बताया गया कि बेटा शाम 7:30 बजे निकला था। उनके बेटे की साइकिल अरेकेरे के एक पार्क के पास खड़ी मिली। पुलिस की छानबीन में गुरुवार को लड़के का जला हुआ शव शहर के बाहरी इलाके में बन्नेरघट्टा रोड के पास एक सुनसान इलाके में मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनकाउंटर की पूरी कहानी जानिए
तकनीकी निगरानी और एक गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को कग्गलीपुरा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी ने शुरुआत में हवा में दो राउंड फायरिंग की। जब आरोपी भागने की कोशिश करने लगे तो उन्हें चेतावनी भी दी गई। बाद में जब आरोपियों ने पीएसआई अरविंदकुमार पर हमला किया, तो आत्मरक्षा में उन्होंने दो राउंड गोलियां चलाईं, जिससे गुरुमूर्ति के बाएं और दाएं पैर में गोली लग गई। इसके अलावा जब गोपालकृष्ण ने पीआई कुमारस्वामी बीजी पर खंजर से हमला किया, तो आत्मरक्षा में उन्होंने आरोपी के दाएं पैर में गोली चला दी। दोनों आरोपी ड्राइवर का काम करते हैं। दोनों लड़के के पिता को जानते थे और उन्होंने कथित तौर पर उसके माता-पिता से पैसे ऐंठने के लिए उसका अपहरण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed