फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC to hear pilgrim facility case with main Ayodhya issue

अयोध्या रामलला के दर्शनार्थियों को सुविधाओं की भी होगी सुनवाई

Sat, 02 Apr 2016 12:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Apr 2016 12:40 AM IST
सार

  • भूमि विवाद मामले के साथ ही सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार
  • रामलला के श्रद्धालुओं को सुविधाओं से संबंधित याचिका पर सुनवाई मुख्य मामले के साथ 

विज्ञापन
SC to hear pilgrim facility case with main Ayodhya issue
सुप्रीम कोर्ट्र - फोटो : Reuters

विस्तार

अयोध्या में रामलला के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की गुहार संबंधी भाजपा नेता सुब्रह्मणयम स्वामी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने लंबित मुख्य मामले (विवादित स्थल) के साथ सुनने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति वी गोपाल गौड़ा और न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा की पीठ ने कहा कि इस याचिका को मुख्य मामले के साथ सुना जाना चाहिए। स्वामी यह दोहराते रहे कि उनकी याचिका पर सुनवाई की जाए। स्वामी ने कहा कि यह रामलला के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ा मसला है। इसका मुख्य मामले (अयोध्या विवाद) से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के लिए दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। जूते-चप्पल को रखने की व्यवस्था नहीं है। उन्हें कपड़ों के अंदर चप्पल रखना पड़ता है। उनके लिए पेयजल की सुविधा नहीं है। पार्किंग की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में इस मसले को मुख्य मामले से अलग कर दिया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि इसका विवादित जगह से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी के लगातार गुहार के बावजूद पीठ ने कहा कि इस याचिका को मुख्य मामले के साथ ही सुना जाना चाहिए। हालांकि पीठ ने स्वामी से कहा कि वह चाहे तो चीफ जस्टिस के समक्ष अपनी याचिका का उल्लेख कर सकते हैं। स्वामी ने बताया कि वह चीफ जस्टिस के समक्ष अब इस मामले का उल्लेख करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed