फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC to hear on Monday pleas seeking an independent probe into Pegasus snooping row

पेगासस जासूसी कांड : स्वतंत्र जांच की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Mon, 13 Sep 2021 12:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 13 Sep 2021 12:38 AM IST
सार

संसद के मानसून सत्र के ठीक पहले उजागर हुए पेगासस जासूसी कांड पर भारी बवाल मचा था। इसकी स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं लंबित हैं। 
 

विज्ञापन
SC to hear on Monday pleas seeking an independent probe into Pegasus snooping row
supreme court, सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को पेगासस जासूसी मामले की स्वतंत्र जांच को लेकर आगे सुनवाई कर सकती है। इस्राइली सॉफ्टवेयर से देश के कुछ लोगों की फोन के जरिए जासूसी का आरोप लगाया गया है। संसद के मानसून सत्र के दौरान यह मामला जमकर उछला था। 

विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने सात सितंबर को मामले की सुनवाई की थी। उस दिन सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने इस मामले को लेकर दायर कई याचिकाओं पर सरकार का जवाब देने के लिए कुछ और वक्त मांगा था। मेहता ने कहा था कि सरकार की ओर से दूसरा हलफनामा दायर करने के लिए वे कुछ कठिनाइयों के कारण संबंधित अधिकारियों से मुलाकात नहीं कर सकें।  
विज्ञापन


इससे पूर्व केंद्र सरकार ने एक हलफनामा दायर कर कहा था कि पेगासस जासूसी मामले में स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली याचिकाएं अनुमानों या निराधार मीडिया रिपोर्टों या अधूरी या अपुष्ट जानकारी पर आधारित हैं। शीर्ष अदालत ने 17 अगस्त को याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस जारी कर स्पष्ट किया था कि वह नहीं चाहती कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने वाली किसी भी बात का खुलासा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संक्षिप्त हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा था कि इस मामले में संसद में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही सरकार की स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed