{"_id":"5732ca0e4f1c1b5707919b03","slug":"sc-sets-aside-bombay-hc-order-that-gave-relief-to-actor-amitabh-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन की आय की होगी दोबारा जांच, सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग को दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमिताभ बच्चन की आय की होगी दोबारा जांच, सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग को दी मंजूरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के करीबी माने जाते हैं अमिताभ बच्चन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों मुश्किलों से जूझ रहे हैं। हाल ही में पनामा पेपर्स मामले में विदेशों में संपत्ति होने की बात सामने आई थी और अब आयकर विभाग ने अमिताभ बच्चन पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की आय की अब दोबारा जांच होगी। उन पर 2001-02 में 'कौन बनेगा करोड़पति' से हुई आय का गलत ब्योरा देने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग को अमिताभ बच्चन की आय की दोबारा जांच करने की अनुमित भी दे दी है।
विज्ञापन
आयकर के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अमिताब बच्चन को राहत दे दी थी, लेकिन आयकर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द करते हुए अमिताभ बच्चन की आय की दोबारा जांच करने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
IT-Dept had challenged Bombay HC order in SC, which gave tax relief to Amitabh Bachchan over case related to his income from TV show 'KBC'.
— ANI (@ANI_news) May 11, 2016