{"_id":"5d6cbf968ebc3e014b5f8bbe","slug":"sc-says-it-would-list-matter-for-tomorrow-with-respect-to-contempt-petition-filed-by-rajeev-dhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव धवन को मिली कथित धमकी मामले पर मंगलवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजीव धवन को मिली कथित धमकी मामले पर मंगलवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
Mon, 02 Sep 2019 01:05 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
उच्चतम न्यायालय अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकारों के वकील राजीव धवन की मामले की पैरवी करने पर कथित धमकी मिलने का आरोप लगाने वाली अवमानना याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से कहा कि अवमानना याचिका पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
सिब्बल यहां धवन की ओर से पेश हुए थे।
Supreme Court today said,it would list the matter for tomorrow to a mentioning by Senior lawyer,Kapil Sibal with respect to contempt petition filed by Senior lawyer, Dr Rajeev Dhavan, advocate appearing for one of the Muslim parties, in the Ayodhya land dispute case.
— ANI (@ANI) September 2, 2019विज्ञापन
पीठ ने कहा, 'इसे कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।' न्यायमूर्ति एस.ए. बोबडे, न्यायमूर्ति डी. वाय. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस.ए. नजीर भी इस पीठ में शामिल थे। प्रमुख याचिकाकर्ता एम सिद्दीक तथा ऑल इंडिया सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने एक पूर्व सरकारी अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को शीर्ष अदालत में अवमानना याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने आरोप लगाया गया था कि सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी एन. षणमुगम से 14 अगस्त, 2019 को उन्हें एक पत्र मिला, जिसमें उन्हें मुस्लिम पक्षकारों की ओर से पेश होने की वजह से धमकी दी गई थी।