फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC says 'disgusting' Delhi HC passing 30-40 pages pre-arrest bail orders

SC: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट 30-40 पन्नों के आदेश पर जताई आपत्ति, गिरफ्तारी पूर्व जमानत आदेश को घृणित बताया

Fri, 21 Feb 2025 07:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 21 Feb 2025 07:10 PM IST
सार

SC: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के 30-40 पन्नों के अग्रिम जमानत आदेश पर आपत्ति जताते हुए इसे 'घृणित' बताया। कोर्ट ने चिकित्सा पेशेवर आधार खेरा की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा और खेरा को गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की।

विज्ञापन
SC says 'disgusting' Delhi HC passing 30-40 pages pre-arrest bail orders
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट के 30 से 40 पन्नों के एक अग्रिम जमानत आदेश पर आपत्ति जताई। शीर्ष कोर्ट ने इसे 'घृणित' बताया। 

विज्ञापन


जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस कोटिस्वर सिंह की बेंच हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। जिसमें कहा गया था, दिल्ली हाईकोर्ट में जो कुछ भी हो रहा है, वह घृणित है। हाईकोर्ट का 30-40 पन्नों में अग्रिम जमानत के आवेदन पर फैसला करना यह बता रहा है कि निचली अदालत को यहां दोषी ठहराने की वजह मिल गई है। मूल रूप से यह एक दोषसिद्धी का आदेश है। 
विज्ञापन


चिकित्सा पेशेवर की याचिका पर सुनवाई कर रही थी बेंच
शीर्ष कोर्ट धोखाधड़ी के एक मामले में चिकित्सा पेशेवर आधार खेरा की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। खेरा ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसने छह फरवरी को अपने 34 पन्नों के आदेश में उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
खेरा की ओर से वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा पेश हुए। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता के पिता ही उस फर्म को चला रहे थे, जिसमें खेरा और उनकी मां शामिल थे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने खेरा की भूमिका को उनके पिता के समान मानते हुए अग्रिम जमानत से इनकार किया, जबकि उन्होंने मामलें की जांच में सहयोग किया था। लूथरा ने दलील दी कि मामले में आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है। इसके बाद बेंच ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांग और खेरा को गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed