{"_id":"58ab8d624f1c1b5354b239bd","slug":"sc-s-no-to-plea-against-up-government-s-samajwadi-pension-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन योजना को सुप्रीम कोर्ट ने सराहा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
समाजवादी पेंशन योजना को सुप्रीम कोर्ट ने सराहा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 06:14 AM IST
विज्ञापन
यूपी के सीएम अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली समाजवादी पेंशन योजना की सुप्रीम कोर्ट ने तारीफ की है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे बहुत सही नीति करार दिया है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने ये टिप्पणी हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से समाजवादी पेंशन योजना को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए की है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया था कि समाजवादी पेंशन योजना में 25 फीसदी आरक्षण मुस्लिमों को दिया गया है, जो असंवैधानिक है।
याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील विष्णु जैन ने पीठ के समक्ष कहा कि धर्म केआधार पर सरकारी योजनाओं में आरक्षण नहीं दिया जा सकता। इस योजना के तहत लोगों को 500 रुपये प्रति महीना मिलता है।
विज्ञापन