{"_id":"579251d24f1c1b3859c4bbea","slug":"sc-refuses-to-run-case-against-aamir-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान पर मुकदमा चलाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आमिर खान पर मुकदमा चलाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
अामिर खान
- फोटो : aamir khan
सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें अभिनेता आमिर खान पर टेलिविजन शो ‘सत्यमेव जयते’ में राष्ट्रीय प्रतीक का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की गुहार की गई थी।
विज्ञापन
याचिका चंडीगढ़ के एक गैर सरकारी संगठन की ओर से दायर की गई थी।
चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता संगठन से कहा कि वह इसके लिए पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी संगठन की याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन